Last Updated:
बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी के साथ उनके गाने भी लोगों की यादों में बस जाते हैं. संजय लीला भंसाली की शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर ‘देवदास’ भी ऐसी ही फिल्मों में से एक है. साल 2002 में रिलीज हुई इस ट्रैजिक लव स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. फिल्म के एक गाने में ऐश्वर्या और माधुरी ने एक दूसरे को जमकर टक्कर दी थी. गाने को कविता कृष्णमूर्ति और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से अमर बनाया था.
नई दिल्ली. साल 2002 में आई संजय लीला भंसाली की ‘देवदास’ को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. फिल्म में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म की कहानी जितनी दर्द भरी थी, इसके गाने उतने ही दिल लुभाने वाले थे. यही वजह है कि रिलीज के इतने साल बाद भी ‘देवदास’ के गाने लोगों के जहन में बसे हैं.
शाहरुख खान की इस फिल्म में 10 गाने थे और सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे. इस फिल्म के तकरीबन हर गाना लोगों की जुबान पर चढ़ा था. स्कूल-कॉलेज के फंक्शन से लेकर शादियों तक, लड़कियां इन गानों पर जमकर डांस करती हैं.
संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास की बात करें तो फिल्म का सेट और रंगीन कॉस्ट्यूम देखकर लोगों के बीच उस वक्त खूब चर्चा हुई थी. भंसाली ने फिल्म के हर किरदार पर इतनी बारीकी से काम किया कि फिल्म का हर सीन रीयल लग रहा था. ‘देवदास’ में भी उनकी मेहनत साफ नजर आई थी.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म के कपड़ों से लेकर सेट, गहनों और डांस तक हर चीज पर खास ध्यान दिया गया था. फिल्म की कहानी और विजुअल्स के साथ इसके गानों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.’देवदास’ में शाहरुख और ऐश्वर्या की अधूरी प्रेम कहानी की चर्चा लोग आज भी करते हैं.
फिल्म के गानों ने भी फिल्म में अहम भूमिका अदा की थी. ‘देवदास’ की एक बड़ी खासियत इसके गाने भी थे. फिल्म में कुल 10 गाने थे और लगभग हर गाना पर पानी की तरह पैसा खर्च किया गया था.
ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाया गाना डोला रे डोला रे डोला रे मन डोला…. तो बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था. इस गाने का क्रेज उस समय लड़कियों के बीच काफी देखने को मिला. स्कूल और कॉलेज के फंक्शंस में इन गानों पर खूब डांस किया जाता था. आज भी कई डांस परफॉर्मेंस में इन गानों की झलक देखने को मिल जाती है.
इस गाने में पार्वती और चंद्रमुखी ने अपने देवदास के लिए खुलकर डांस किया था. गाने में ऐश्वर्या और माधुरी ने एक दूसरे को डांस में तगड़ी टक्कर दी थी. 24 साल बाद भी ये गाना लोगों की जुबा पर है. गाने को कविता कृष्णमूर्ति और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज से सजाया है.
इसके आलावा फिल्म के गाने’सिलसिला ये चाहत का’, ‘मार डाला’, ‘डोला रे डोला’, ‘बैरी पिया’, ‘हम पे ये किसने हरा रंग डाला’, ‘काहे छेड़ मोहे’, ‘छलक छलक’, ‘वो चांद जैसी लड़की’, ‘मोरे पिया’ और ‘देवदास का थीम’ जैसे गानों ने फिल्म की कहानी में जान डाल दी.

