Last Updated:
Arijit Singh Supports Qazi Touqeer: अरिजीत सिंह अपनी 20 साल पुरानी दोस्ती निभाने के लिए पहली बार ‘बिग बॉस’ देखने जा रहे हैं . वजह हैं उनके खास दोस्त काजी तौकीर, जो इस बार शो में अपना जलवा दिखा रहे हैं . ऐसे में अपने दोस्त को सपोर्ट करते हुए अरिजीत ने लिखा कि हमारा रॉकस्टार अंदर है. इसलिए पहली बार बिग…. नीचे पढ़ें पूरी खबर. बॉस जानिए दोनों की इस खास बॉन्डिंग और फेम गुरुकुल से जुड़ी पूरी कहानी .
नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर फैंस के बीच हमेशा जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है . इस बार शो में बॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह का नाम भी जुड़ गया है . अरिजीत सिंह ने ऐलान किया है कि वे अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखने वाले हैं. इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि शो के कंटेस्टेंट और उनके पुराने दोस्त काजी तौकीर हैं .
अरिजीत और काजी साल 2005 के मशहूर रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में एक साथ नजर आए थे . ऐसे में जब अरिजीत के दोस्त काजी शो में पहुंचे हैं, तो वे उन्हें सपोर्ट करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं.
अरिजीत सिंह ने काजी के लिए लिखी ये बात
अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने दिल की बात कही . उन्होंने लिखा कि उन्हें अपनी जिंदगी में पहली बार बिग बॉस देखना पड़ेगा क्योंकि उनका रॉकस्टार भाई काजी वहां मौजूद है . अरिजीत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया . काजी तौकीर बिग बॉस के घर में अपने मजेदार अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं . उनका डायलॉग ‘आई एम अ रॉकस्टार बेबी, आऊ!’ इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है .
View this post on Instagram

