• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पर्यूषण पर्व में आत्मशुद्धि का संदेश, जप-तप में जुटे जैन समाज के लोग

JK Gupta by JK Gupta
September 10, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन….


रॉबर्ट्सगंज नगर के दीपनगर स्थित जैन साधना भवन में जैन धर्म का महापर्व पर्यूषण पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। आठ दिवसीय यह पर्व 8 सितंबर से शुरू होकर 15 सितंबर तक चलेगा। पर्व के तीसरे दिन गुरुवार को दिल्ली से आए स्वाध्याय भाई नरेश जी एवं आदिश जी के सानिध्य में जैन समाज के लोगों ने जप-तप किया।

इस दौरान स्वाध्याय भाइयों ने उपस्थित जैन बंधुओं एवं बहनों को पर्यूषण पर्व की महत्ता बताते हुए कहा कि यह जैन धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है। इसका उद्देश्य आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक विकास है। जैन धर्म में इसे ‘पर्वों का राजा’ भी कहा जाता है। यह पर्व व्यक्ति को कुछ समय के लिए सांसारिक मोह-माया से दूर होकर आत्मचिंतन, ध्यान और संयम की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि पर्यूषण पर्व करुणा, अहिंसा और आत्मसंयम जैसे मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है। इसका भाव एक साथ रहना और एक साथ आना भी है। ऐसे में यह पर्व परिवार और समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश देता है।

Advertisement
Advertisement

स्वाध्याय भाइयों की प्रेरणा से श्रद्धालुओं ने जप-तप और आध्यात्मिक साधना में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मंगल पाठ किया गया और प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल एवं महामंत्री प्रशांत जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व के आठ दिनों के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर पवन कुमार जैन, हर्ष अग्रवाल, मनोज जैन, धर्मराज जैन, देवराज जैन, मोना जैन, रितु अग्रवाल, पुष्प जैन, अनिल जैन, सोनू जैन, काजू जैन, जोगीराम जैन, विनोद जैन आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Jaipur News: मिर्जापुर द मूवी के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, राजेंद्र राठौड़ ने सेंसर बोर्ड को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

Next Post

होटल से गायब हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरातुल्लाह, कॉमनवेल्थ गेम्स में पड़ोसियों की फिर फजीहत

Next Post
होटल से गायब हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरातुल्लाह, कॉमनवेल्थ गेम्स में पड़ोसियों की फिर फजीहत

होटल से गायब हुआ पाकिस्तानी बॉक्सर कुदरातुल्लाह, कॉमनवेल्थ गेम्स में पड़ोसियों की फिर फजीहत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.