• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

समय रैना और शैरन वर्मा कर रहे डेट? IGL में दिखे साथ तो तेज हुई चर्चा, अब कॉमेडियन ने खुद बताया सच

Admin by Admin
September 10, 2026
in मनोरंजन
0
समय रैना और शैरन वर्मा कर रहे डेट? IGL में दिखे साथ तो तेज हुई चर्चा, अब कॉमेडियन ने खुद बताया सच


Last Updated:September 09, 2026, 23:28 IST

India Got Latent: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में शैरन वर्मा बतौर जज पहुंचीं. पहले सीजन में शैरन एक कंटेस्टेंट के तौर पर गई थीं. इस बार जब वो पैनल में शामिल हुईं तो समय रैना संग उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गईं. अब आखिरकार समय ने खुद सच का खुलासा कर दिया है.

समय रैना और शैरन वर्मा कर रहे डेट? IGL में दिखे साथ तो तेज हुई चर्चाZoom

समय रैना और शैरन वर्मा का नाम जुड़ रहा था.

नई दिल्ली. समय रैना इन दिनों अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के पहले सीजन पर मचे बवाल के बाद अब समय रैना दूसरे सीजन से खबरों में हैं. पिछले सीजन की कंटेस्टेंट रहीं शैरन वर्मा इस बार दो एपिसोड में जज के तौर पर शिरकत कर चुकी हैं. बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर समय रैना और शैरन वर्मा के रिलेशनशिप की चर्चाएं हैं. काफी लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लग रही थीं. अब आखिरकार शैरन संग रिलेशनशिप की अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए समय रैना ने सच का खुलासा कर दिया है.

समय रैना अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ आस्क मी एनिथिंग खेल रहे थे जिस दौरान उन्होंने फैंस के कई सवालों जवाब दिया. इस सेशन के दौरान एक फैन ने समय से पूछा कि क्या वो शैरन वर्मा को डेट कर रहे हैं. इसपर कॉमेडियन ने सीधा जवाब देते हुए इन अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया. उन्होंने बताया कि उनके और शैरन के बीच ऐसा कुछ नहीं है. ये सब इंटरनेट की फैलाईं अटकलें हैं.

समय रैना ने किया सच का खुलासा

समय रैना ने कहा, ‘नहीं ये बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है’. बता दें, जिस एपिसोड में शैरन वर्मा बतौर जज पहुंची थीं उसके क्लिप काफी वायरल हो रहे हैं. इन क्लिप्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लोग कयास लगा रहे थे जिनपर अब ब्रेक लग गया है.

समय रैना का मेधा शंकर संग भी जुड़ा था नाम

बता दें, शैरन वर्मा से पहले समय रैना का नाम ‘12वीं फेल’ एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जुड़ रहा था. बीच में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मेधा शंकर और समय रैना को एक साथ देखा गया था. इस बार आईजीएल पर जब मेधा बतौर गेस्ट आई तो दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं फिर तेज रहीं. हालांकि समय ने फैंस से बातचीत में साफ कर दिया है कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं.

समय रैना के आईजीएल के लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत और अश्नीर ग्रोवर बतौर पैनलिस्ट पहुंचे थे. इस शो का लेटेस्ट एपिसोड चर्चाओं में बना हुआ था. समय रैना आज के दौर के सबसे यंग कॉमेडियन्स में शुमार हैं. उन्होंने कुछ ही समय में काफी नाम कमा लिया है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 09, 2026, 23:28 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

स्कूल की छुट्टी के बाद लापता बच्चा ट्रेन में मिला, कहानी से परिवार के साथ पुलिस को भी चौंकाया, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

19 को भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान…मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पीएचएफ ने किया टीम का ऐलान

Next Post
19 को भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान…मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पीएचएफ ने किया टीम का ऐलान

19 को भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान...मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पीएचएफ ने किया टीम का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.