• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजेपी के 3 प्रहार, 2027 में अख‍िलेश के PDA की बनेंगे काट

Admin by Admin
September 9, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बीजेपी के 3 प्रहार, 2027 में अख‍िलेश के PDA की बनेंगे काट


Last Updated:September 09, 2026, 23:48 IST

UP BJP 2027 Cluster: 2024 लोकसभा चुनाव में PDA और संविधान के नैरेटिव से लगे झटके के बाद भाजपा ने 2027 के लिए अपनी चुनावी बिसात नए सिरे से बिछानी शुरू कर दी है. संगठन के पुराने ढांचे के ऊपर अब क्लस्टर सिस्टम खड़ा करने की तैयारी है.

बीजेपी के 3 प्रहार, 2027 में अख‍िलेश के PDA की बनेंगे काटZoom

लखनऊ: 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए फैक्टर और संविधान वाले नैरेटिव से झटका खा चुकी भाजपा अब 2027 के लिए नई रणनीति पर काम कर रही है. यूपी में संगठन के पुराने ढांचे के साथ अब क्लस्टर सिस्टम जोड़ा जाएगा. मकसद साफ है जातीय समीकरण साधना, कमजोर सीटों को मजबूत करना और गांव-गांव चुनावी नेटवर्क खड़ा करना.

अभी यूपी में भाजपा के संगठन की कमान 6 क्षेत्रों, 98 संगठनात्मक जिलों और 1912 मंडलों के जरिए संभाली जाती है. अब इसी ढांचे के ऊपर 20 से 25 क्लस्टर बनाए जाएंगे. हर क्लस्टर में तीन से चार लोकसभा और करीब दो दर्जन विधानसभा सीटें होंगी.

हर विधानसभा सीट का प्रभारी भी बनाया जा रहा है. कोशिश ऐसे नेताओं को जिम्मेदारी देने की है, जिनका राजनीतिक अनुभव विधायक स्तर से ज्यादा हो. वहीं, क्लस्टरों की कमान बड़े चेहरों को देने की तैयारी है. खासकर उन सीटों पर फोकस होगा, जहां 2017 के मुकाबले 2022 में भाजपा को हार मिली.

भाजपा अब बूथ स्तर से जातीय गणित का डेटा जुटा रही है. किस गांव में कौन सी जाति प्रभावशाली है पिछले दो चुनावों में किस समाज का वोट किस दल के साथ गया और किस नेता की उस समाज में पकड़ है इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. इसके बाद रणनीति जमीन पर उतरेगी. प्रभावशाली जातियों के नेताओं की गांवों में चौपाल लगेगी. ओबीसी, अनुसूचित जाति और किसान मोर्चे के सम्मेलन होंगे. सवर्ण बहुल गांवों में भाजपा युवा मोर्चे को भी खास तौर पर सक्रिय करने की तैयारी है.

हालांकि भाजपा की इन तैयारी पर विपक्ष सवाल भी खड़े कर रहा है विपक्ष कहना है कि साढ़े नौ सालों के काम से जनता अब फिलहाल ऊब चुकी है. आने वाले दिनों में PDA कि सरकार प्रदेश में जनता बनाने जा रही है. यानी 2027 के लिए भाजपा का फॉर्मूला सिर्फ संगठन विस्तार का नहीं, बल्कि हर सीट का जातीय समीकरण पढ़ने और हर गांव तक चुनावी पकड़ बनाने का है. अब देखना होगा कि क्लस्टर, चौपाल और जातीय माइक्रो-मै कीनेजमेंट का ये प्लान भाजपा को 2027 में कितनी चुनावी बढ़त दिलाता है.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

September 09, 2026, 23:48 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. करमा महोत्सव बनेगा सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति की पहचान

Next Post

‘घर मोरे परदेसिया’ पर मीनाक्षी शेषाद्रि का कथक, खूबसूरत डांस पर फैंस बोले- ‘आज भी वही पुराना ग्रेस’

Next Post
‘घर मोरे परदेसिया’ पर मीनाक्षी शेषाद्रि का कथक, खूबसूरत डांस पर फैंस बोले- ‘आज भी वही पुराना ग्रेस’

'घर मोरे परदेसिया' पर मीनाक्षी शेषाद्रि का कथक, खूबसूरत डांस पर फैंस बोले- 'आज भी वही पुराना ग्रेस'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.