• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. करमा महोत्सव बनेगा सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति की पहचान

JK Gupta by JK Gupta
September 9, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra।  जनपद की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच देने के लिए इस वर्ष करमा महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को सर्किट हाउस सभागार में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौड़ की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें महोत्सव की तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

राज्य मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि करमा महोत्सव का आयोजन भव्य, गरिमापूर्ण और भावपूर्ण तरीके से किया जाए। सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति की अपनी विशिष्ट पहचान है। महोत्सव के माध्यम से यहां की लोक परंपराओं, कला, संस्कृति और विरासत को देश-दुनिया के सामने रखने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि करमा महोत्सव का शुभारंभ चोपन ब्लॉक के कोटा गांव से किया जाएगा। आयोजन में प्रशासन के साथ महोत्सव से जुड़े कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रहेगी। जनजातीय समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक स्वरूप को कार्यक्रम में प्रमुखता दी जाएगी।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि महोत्सव को व्यापक पहचान दिलाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने आयोजन के साथ प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि सोनभद्र की लोक एवं जनजातीय संस्कृति अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे। सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सीडीओ जागृति अवस्थी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ 9वां राष्ट्रीय पोषण माह शुरू

Next Post

बीजेपी के 3 प्रहार, 2027 में अख‍िलेश के PDA की बनेंगे काट

Next Post
बीजेपी के 3 प्रहार, 2027 में अख‍िलेश के PDA की बनेंगे काट

बीजेपी के 3 प्रहार, 2027 में अख‍िलेश के PDA की बनेंगे काट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement