• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

जयंत चौधरी को ‘चवन्नी’ कहकर अखिलेश यादव ने कर दी गलती? बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
जयंत चौधरी को ‘चवन्नी’ कहकर अखिलेश यादव ने कर दी गलती? बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

जयंत चौधरी को चवन्नी कहकर अखिलेश यादव एक चुनावी मुद्दे में फंस सकते हैं। वहीं बीजेपी इस मुद्दे का और जयंत चौधरी दोनों का फायदा उठा सकती है। अभी सीट शेयरिंग पर पूरी बात नहीं हुई है। लेकिन आरएलडी 33 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। 

राजनीति में की बार कुछ बयान ही चुनाव का मुद्दा बन जाते हैं। ऐसे में चुनाव करीब आने पर भाषा पर संयम जरूरी हो जाता है। सपा चीफ अखिलेश यादव ने हाल ही में जाट नेता और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी को ‘चवन्नी’ बता दिया था। अब पूरी कोशिश हो रही है कि इसे चुनावी मुद्दा बनाया जाए। आरएलडी चीफ ने कहा कि जाट समुदाय का इस तरह का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं भारतीय जनता पार्टी इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। बीजेपी नेता संगीत सोम ने जयंत का पक्ष लेते हुए कहा था कि अखिलेश यादव जिसे चवन्नी समझ रहे हैं वह उन्हें एकन्नी का भी नहीं छोड़ेंगे।

वहीं आरएलडी चीफ ने कहा, अगर सियासत की प्रतिद्वंद्विता में कुछ कहना ही था तो मेरा नाम लेकर कहा जा सकता था। एक समुदाय का इस तरह का अपमान करना उन्हें पतन के रास्ते पर ले जाएगा। उन्होंने कहा, इस तरह का अहंकार पहले भी देख चुका हूं। यह केवल पतन का रास्ता है। एनडीए के सहयोगी ओपी राजभर ने भी कहा कि जाट समुदाय का अपमान है। उन्होंने कहा कि इसी जाट समुदाय ने अखिलेश यादव के पिता जी को मुख्यमंत्री बनाया था। उन्होंने यहां तक कहा कि अखिलेश यादव का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है।

विपक्ष पर गरजने लगे जयंत चौधरी

जयंत चौधरी विपक्ष पर लगातार निशाना साध रहे हैं। हाल ही में सहारनपुर की रैली में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गन्ने के मुद्दे का भी राजनीतीकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि एथेनॉल उत्पादन से किसान एक और बाजार से जुड़ रहे हैं। यह समाजवादी पार्टी से देखा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा 400 पार तो गन्ने का दाम 400 पार वाला नारा भी दिया।

BJP के लिए ट्रंप कार्ड

जयंत चौधरी को बीजेपी के लिए ट्रंप कार्ड माना जा रहा है। आरएलडी लंबे समय से जाट और किसानों की राजनीति करती रही है। कभी जाट और मुस्लिमों पर पार्टी का फोकस हुआ करता था। वहीं अब जयंत चौधरी ने बीजेपी से गठबंधन होने के चलते ब्राह्मण समाज को भी फोकस में रखना शुरू कर दिया। 2027 के चुनाव में जयंत चौधरी इसी समीकरण का फायदा उठाना चाहते हैं। एनडीए में रहते हुए अगर वह सवर्ण वोटों में सेंध लगाते हैं तो यह एनडीए के लिए फायदेमंद होगा।

जयंत चौधरी 2027 के चुनाव में 33 से 38 सीटों पर हिस्सेदारी चाहते हैं। इसे बढ़ाया भी जा सकता है। इसके साथ ही उनकी पत्नी चारू चौधरी भी सक्रिय राजनीति में हैं। ऐसे में महिला वोटों में भी उनकी पकड़ मजबूत हो सकतीहै। आरएलडी ने 33 से ज्यादा सीटों पर लड़ने का दावा कर दिया है। वहीं बीजेपी आरएलडी को 20 से 25 सीटों के बीच सीमित रखना चाहती है। हालांकि अभी अंतिम सीट बंटवारा नहीं हुआ है। अगर जयंत चौधरी अखिलेश यादव के खिलाफ इसी तरह मजबूत रहते हैं तो आरएलडी को ज्यादा सीटें भी जा सकती हैं।

पश्चिमी यूपी में आरएलडी के 9 विधायक हैं। लोकसभा की बात करें तो 2024 में बीजेपी के साथ गठबंधन करके दो सीटें आरएलडी ने जीती थीं। पश्चिमी यूपीप में लोकसभा से लेकर विधानसभा तक आरएलडी की मौजूदगी है। हालांकि आरएलडी का वोटबैंक इतना है कि जीत और हार का फैसला कर सकता है। 2022 में आरएलडी ने 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 8 पर जीत हासिल की। वहीं 15 पर नंबर दो रही थी। 2027 में सीट शेयरिंग को लेकर यह मजबूत आधार हो सकता है। वहीं अगर बीजेपी को फायदा नजर आता है तो जयंत चौधरी के दम पर पश्चिमी यूपी में चुनाव लड़ा जा सकता है।

[ad_2]

Source link

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज, पहले मैच में वेल्स को हराकर जीत से खोला खाता

Next Post

‘छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना?’, काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर निकलीं श्रद्धा कपूर, रूमर्ड BF राहुल मोदी भी दिखे साथ

Next Post
‘छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना?’, काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर निकलीं श्रद्धा कपूर, रूमर्ड BF राहुल मोदी भी दिखे साथ

'छोटी सी छुट्टी तो बनती है ना?', काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर निकलीं श्रद्धा कपूर, रूमर्ड BF राहुल मोदी भी दिखे साथ

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement