• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज, पहले मैच में वेल्स को हराकर जीत से खोला खाता

Admin by Admin
September 8, 2026
in खेल
0
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज, पहले मैच में वेल्स को हराकर जीत से खोला खाता


Last Updated:August 15, 2026, 19:08 IST

FIH Men’s Hockey World Cup 2026: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए पूल डी के पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हरा दिया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें और 43वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि संजय ने 8वें मिनट में टीम का पहला गोल किया. वेल्स की ओर से एकमात्र गोल सैम वेल्श ने 56वें मिनट में दागा. इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की है.

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज, वेल्स को हरा जीत से खोला खाता Zoom

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में वेल्स को हराया.

एम्सटेलवीन. पांच दशक बाद विश्व कप में पदक जीतने के इरादे से उतरी भारतीय मेंस हॉकी टीम ने धमाकेदार आगाज किया है. कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से पूल डी के पहले मैच में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरुआत की. करीब दस हजार की दर्शक क्षमता वाले वेगनेर स्टेडियम पर अच्छी तादाद में जमा प्रशंसकों के सामने भारतीय टीम ने निराश नहीं किया. भारत के लिये ‘प्लेयर आफ द मैच ’ हरमनप्रीत ने 11वें और 43वें मिनट में गोल किए जबकि संजय ने आठवें मिनट में गोल दागा.

अपना दूसरा विश्व कप खेल रही वेल्स टीम के लिये एकमात्र गोल सैम वेल्श ने 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा. आखिरी मिनटों में वेल्स ने अंतर कम करने की भरसक कोशिश की और 54वें मिनट में उसे मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन फर्लोंग के दमदार शॉट को भारतीय गोलकीपर मोहित एचएस ने रोक लिया. इसके बाद हालांकि नाटकीय घटनाक्रम में वेल्श ने रिबाउंड पर गेंद भीतर डाली लेकिन इस गोल पर भारतीय टीम ने रेफरल लिया. टीवी अंपायर ने गोल बरकरार रखा क्योंकि सीटी बजने से पहले गेंद भीतर चली गई थी.

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में वेल्स को हराया.

टूर्नामेंट के नए प्रारूप को देखते हुए भारत की कोशिश अधिक अंतर से जीतने और क्लीन शीट रखने की थी लेकिन आखिरी मिनटों में एक गोल गंवाने के बाद कोच क्रेग फुल्टोन को इंग्लैंड के खिलाफ अगले कठिन मैच से पहले इस पर काम करना होगा.  अपना दूसरा ही विश्व कप खेल रही वेल्स की टीम ने अच्छी शुरूआत की और पहले पांच मिनट में गेंद पर कब्जा बनाये रखा. दूसरे ही मिनट में वेल्स ने भारतीय सर्कल में प्रवेश किया जब फ्रेड न्यूबोल्ड के पास पर जैक प्रिचार्ड का शॉट गोलकीपर सूरज करकेरा ने बचा लिया. रिबाउंड पर फ्रेड का शॉट गोल के ऊपर से निकल गया.

फ्रेड ने भारतीय डिफेंस को लगातार व्यस्त रखा और पांचवें मिनट में फिर गोल पर निशाना लगाया लेकिन गेंद सीधे करकेरा के पास गई.  इसके बाद भारतीय टीम ने जवाबी हमला शुरू किया और हार्दिक सिंह ने सातवें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर दिलाया. कप्तान हरमनप्रीत उस समय बाहर थे और संजय का प्रयास नाकाम रहा लेकिन गेंद पहले रशर के पैर से टकराने के कारण भारत को लगातार दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला. इस बार संजय का सीधा तेज शॉट वेल्स के गोलकीपर दाहिनी ओर डाइव लगाकर भी बचा नहीं सके.

इसके तीन मिनट बाद जरमनप्रीत दाहिने विंग से बेहतरीन दौड़ लगाते हुए सर्कल के करीब पहुंचे लेकिन उनकी रिवर्स हिट सटीक नहीं लगी. भारत को 11वें मिनट में तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर कप्तान हरमनप्रीत ने कोई चूक नहीं की.  एक गोल गंवाने के बाद वेल्स टीम ने अगले ही मिनट जवाबी हमला किया लेकिन जरमनप्रीत की अगुवाई में भारत के डिफेंस ने बड़ी फुर्ती दिखाते हुए उनके बराबरी के प्रयास को नाकाम कर दिया.

पहला क्वार्टर खत्म होने से एक मिनट पहले भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत की ड्रैग फ्लिक बाहर निकल गई .  पहले क्वार्टर के बाद भारत के पास दो गोल की बढत थी और दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में इस विश्व कप के सबसे अनुभवी खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (417 अंतरराष्ट्रीय मैच ) ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया. हरमनप्रीत के शॉट पर मनप्रीत गेंद को ट्रैप नहीं कर सके और मनदीप सिंह का डिफ्लैक्शन का प्रयास भी विफल रहा.  वेल्स के लिये 19वें मिनट में प्रिचार्ड को डिफेंस से लंबा पास मिला जिस समय सामने गोलकीपर मोहित एचएस और डिफेंडर संजय ही थे. मोहित आगे निकले लेकिन प्रिचार्ड का शॉट गोलपोस्ट से टकराकर निकल गया.

भारत को दूसरे क्ववार्टर के आखिरी मिनटों में फिर गेंद मिली और सुखजीत ने दाहिने ओर राजिंदर को पास दिया जिन्होंने शॉट भी लिया लेकिन सही निशाना नहीं लगा सके. हाफटाइम तक भारत के पास दो गोल की बढत बरकरार थी.  तीसरे क्वार्टर में भारत ने उसी रफ्तार और लय के साथ हमले जारी रखे और इसका नतीजा 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के रूप में मिला. हरमनप्रीत ने बायीं ओर दमदार शॉट पर दूसरा गोल दागा.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 15, 2026, 19:08 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

72nd National Film Awards: ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स’ की टूटी परंपरा, 72 सालों में पहली बार बदला ठिकाना, जानें दिल्ली से बाहर कब-कहां होगा आयोजन

Next Post

जयंत चौधरी को ‘चवन्नी’ कहकर अखिलेश यादव ने कर दी गलती? बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
जयंत चौधरी को ‘चवन्नी’ कहकर अखिलेश यादव ने कर दी गलती? बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव, Uttar-pradesh Hindi News

जयंत चौधरी को 'चवन्नी' कहकर अखिलेश यादव ने कर दी गलती? बीजेपी खेल सकती है बड़ा दांव, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.