• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

होटल से 2 लड़कियों के साथ 9 मर्द धरे गए, बदायूं में सेक्स रैकेट पर पुलिस का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
होटल से 2 लड़कियों के साथ 9 मर्द धरे गए, बदायूं में सेक्स रैकेट पर पुलिस का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

[ad_1]

बदायूं में पुलिस ने एक होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल के कमरे से दो लड़कियों के साथ नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी लड़कियां मुरादाबाद से ऑटो से आती थीं।

Badaun News: यूपी के बदायूं जिले के एक होटल में छापा मारने पहुंची पुलिस को कुछ ऐसा दिखा, जिसे देखकर पूरी तरह से शर्मसार हो गई। होटल के कमरे में दो युवतियों के साथ 9 लड़के थे। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि बिसौली के एक होटल में बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पाते ही पुलिस ने शाम को होटल पर छापा मार दिया। छापेमारी में पुलिस को कमरे के अंदर से दो युवतियों समेत 11 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से युवतियों को लाने वाला ऑटो और चालक व युवकों के दो स्कूटर भी कब्जे में लिए। कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

मामला बिसौली कोतवाली के रानेट चौराहे के समीप स्थित जय भोले फार्म हाउस एवं भोजनालय का है। बताया जाता है कि होटल की पहली मंजिल पर बने कमरों में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। रविवार शाम एक महिला चिकित्सक को दिखाने होटल के पास पहुंची थी। आसपास के दुकानदारों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। महिला के विरोध करने पर दुकानदारों ने शोर मचाते हुए होटल में युवतियों और युवकों के मौजूद होने की बात कही। सूचना मिलते ही सीओ अंशुमान श्रीवास्तव और कोतवाल सर्वेंद्र शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने होटल की तलाशी ली तो दो युवतियां और नौ युवक मिले। होटल मालिक और संचालक मौके से गायब मिले।

होटल मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों युवतियों को लाने वाले ऑटो और उसके चालक को भी पकड़ लिया। युवकों के दो स्कूटर भी कब्जे में लिए गए। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए नौ युवकों में आठ बिसौली और एक उघैती का रहने वाला है। पुलिस होटल मालिक और संचालक की तलाश में जुटी है। देह व्यापार का धंधा चलाए जाने के आरोपों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई की जानकारी फैलते ही नगर में खलबली मच गई। देर रात तक लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे। वहीं कार्रवाई को लेकर हल्का दरोगा की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं और मामले में रिपोर्ट तलब किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस चौकी से चंद कदम दूर चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

रानेट चौराहे स्थित एक होटल में करीब दो माह से पुलिस की नाक के नीचे जिस्मफरोशी का धंधा संचालित होने की चर्चा है। घटनास्थल से बमुश्किल सौ कदम की दूरी पर अस्थायी पुलिस चौकी भी है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 दिन पहले हल्का दरोगा और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। चर्चा यह भी है कि अवैध धंधे से होने वाली कमाई में स्थानीय पुलिस की हिस्सेदारी थी, जिसके चलते पुलिस इस गोरखधंधे से नजरें हटाए रही। रविवार को ग्रामीणों ने मामले की सूचना एसडीएम प्रियंका गोयल और सीओ अंशुमान श्रीवास्तव को दी। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापामार कार्रवाई शुरू की।

होटल पर छापे के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों को लेकर चर्चाएं

रानेट चौराहे स्थित होटल में रविवार को हुई छापामार कार्रवाई के दौरान वहां दो लग्जरी गाड़ियां खड़ी दिखाई दीं। इनमें एक सफेद रंग की बोलेरो थी, जिस पर चेयरमैन पदनाम लिखे होने की बात सामने आई, जबकि दूसरी थार गाड़ी थी। ग्रामीणों ने बताया कि कार्रवाई पूरी होने से पहले ही दोनों गाड़ियां वहां से चली गईं। दुकानदारों का कहना है कि एक लग्जरी गाड़ी होटल पर आई, कुछ देर रुकी और फिर बिसौली की ओर चली गई। थार गाड़ी के भी होटल पर बार-बार आने की चर्चा है। दोनों गाड़ियों को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का दावा है कि होटल पर रसूखदार परिवारों के लोग भी आते-जाते थे। गाड़ियों में कौन लोग सवार थे और उनका होटल से क्या संबंध था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

मुरादाबाद से ऑटो से आतीं थीं लड़कियां

जिस्मफिरोशी के धंधे में शामिल लोग मुरादाबाद से कालगर्ल को बुलाते थे। जो इस धंधे में लंबे समय से शामिल हैं। पकड़ी गईं दो लड़कियां मुरादाबाद की रहने वाली हैं और जिस्मफिरोश के लिये मुरादाबाद से ऑटो से यहां आतीं थीं। इस धंधे में ऑटो चालक भी शामिल हैं। पुलिस लड़कियों से उसके गिरोह में शामिल लड़कियों के बारे में जानकारी ले रही है। इस संबंध में एसपी देहात डॉ. हृदेश कठेरिया ने बताया, रानेट चौराहे के पास गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई की गई। मौके से 10 पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

आर्मागेडन में टूटा प्रज्ञाननंदा का सपना, वेस्ली सो ने मारी बाजी, सिंकफील्ड कप में दूसरी पोजिशन पर भारतीय स्टार

Next Post

सोनभद्र. Breaking; दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: सोनभद्र के युवक अभिषेक का शव मिला

Next Post

सोनभद्र. Breaking; दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: सोनभद्र के युवक अभिषेक का शव मिला

Related Posts

  • नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News नंदवारा हत्याकांड में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार, कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, Uttar-pradesh Hindi News
  • Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News Hindustan Special: मोती पालन और हैचरी स्थापना ने मत्स्यपालक को दी उम्मीद, बजट ने रोकी राह, Uttar-pradesh Hindi News
  • यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News यूपी में वाल्मिकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, 26 अक्तूबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, Uttar-pradesh Hindi News
  • दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News दूसरी शादी की तैयारी में थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर आ गया पहला पति, Uttar-pradesh Hindi News
  • जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News जिसके साथ लिव-इन में रहती थी महिला, उस पर करा देती थी केस; पुराने आशिक ने गला घोंटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement