• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

आर्मागेडन में टूटा प्रज्ञाननंदा का सपना, वेस्ली सो ने मारी बाजी, सिंकफील्ड कप में दूसरी पोजिशन पर भारतीय स्टार

Admin by Admin
September 7, 2026
in खेल
0
आर्मागेडन में टूटा प्रज्ञाननंदा का सपना, वेस्ली सो ने मारी बाजी, सिंकफील्ड कप में दूसरी पोजिशन पर भारतीय स्टार


Last Updated:August 20, 2026, 11:31 IST

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे. अंतिम दौर की क्लासिकल बाजी में नीदरलैंड के अनीश गिरी के खिलाफ ड्रॉ के बाद प्रज्ञाननंदा और अमेरिका के वेस्ली सो के बीच टाईब्रेकर हुआ। दोनों रैपिड गेम भी ड्रॉ रहे, जिसके बाद मुकाबला आर्मागेडन तक पहुंचा.

सिंकफील्ड कप में टूटा प्रज्ञाननंदा का सपना, वेस्ली सो ने मारी बाजीZoom

सेंट लुई (अमेरिका): भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा आर्मागेडन गेम में अमेरिका के वेस्ली सो से हार गए और सिंकफील्ड कप शतरंज टूर्नामेंट में दूसरे स्थान पर रहे. प्रज्ञाननंदा ने अंतिम दौर की क्लासिकल बाजी नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ ड्रॉ खेलने के बाद वेस्ली सो को टाईब्रेकर के लिए मजबूर किया जिन्होंने टूर्नामेंट में अधिकतर समय बढ़त बनाए रखी थी.

टाईब्रेकर में वेस्ली सो ने काले मोहरों से खेलते हुए ड्रॉ खेलकर टूर्नामेंट जीत लिया. यह टूर्नामेंट ग्रैंड शतरंज टूर का हिस्सा है. नियमों में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि टाई होने पर खिलाड़ी दो रैपिड गेम खेलेंगे. यदि फिर भी परिणाम नहीं निकलता है तो एक अंतिम आर्मागेडन गेम खेला जाएगा, जिसमें सफेद मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी के पास पांच मिनट जबकि काले मोहरों से खेलने वाले खिलाड़ी के पास चार मिनट का समय होगा. यह गेम ड्रॉ रहने पर काले मोहरों से खेलने वाला खिलाड़ी विजेता घोषित किया जाएगा.

दोनों रैपिड गेम बराबर रहने के बाद प्रज्ञाननंदा को आर्मागेडन गेम सफेद मोहरों से खेलना पड़ा. यह गेम ड्रॉ रहा जिससे भारतीय खिलाड़ी को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा. प्रज्ञाननंदा के लिए अच्छी बात यह रही कि वह इस साल के आखिर में होने वाले ग्रैंड फाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके थे.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 20, 2026, 11:31 IST



Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

7 सितंबर के इतिहास में अब तक रिलीज हुईं 7 बड़ी फिल्में | 3 को छोड़ सब हुईं डिजास्टर | 1 तो फ्लॉप होकर कहलाई कल्ट

Next Post

होटल से 2 लड़कियों के साथ 9 मर्द धरे गए, बदायूं में सेक्स रैकेट पर पुलिस का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
होटल से 2 लड़कियों के साथ 9 मर्द धरे गए, बदायूं में सेक्स रैकेट पर पुलिस का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

होटल से 2 लड़कियों के साथ 9 मर्द धरे गए, बदायूं में सेक्स रैकेट पर पुलिस का ऐक्शन, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement