[ad_1]
Last Updated:
अंजलि आनंद का पैपराजी पर गुस्सा फूट पड़ा . पैप्स की एक घटिया हरकत पर भड़कीं एक्ट्रेस ने कैमरे के सामने ही उनकी जमकर क्लास लगा दी . पैपराजी को उनकी हद याद कराने के बाद अब यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है . जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस को ये बोलना पड़ा कि ‘जाकर अपनी बीवी के साथ करना’ .
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस अंजलि आनंद का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ ‘बिग बॉस’ फेम शिव ठाकरे भी नजर आ रहे हैं. दोनों अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर गए हुए थे और एक ही कार में स्पॉट हुए. इस दौरान अंजलि ने पैप्स से हंसते-मुस्कुराते बात भी की, लेकिन जाते-जाते एक पैपराजी ने उन पर ऐसा कमेंट कर दिया कि एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने बिना देर किए कैमरे पर ही पैप्स को खरी-खोटी सुना दी और कह दिया कि यह सब जाकर अपनी बीवी के साथ करना.
अंजलि आनंद टीवी और बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा हैं. उन्होंने टीवी शो ‘ढाई किलो प्रेम’ से अपनी खास पहचान बनाई थी और हाल ही में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आई थीं. अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा वो बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर हमेशा बेबाक बोलती आई हैं.
शिव ठाकरे के साथ हुई थीं स्पॉट
अंजलि आनंद जब अपने दोस्तों और शिव ठाकरे के साथ कार से निकलने वाली थीं, तब माहौल काफी खुशनुमा था. कार में बैठते वक्त सबसे पहले अंजलि ने शिव से मजाकिया अंदाज में कहा कि तुम बीच में बैठो, पैप्स ने भी कहा हां आप बैठो. तभी अंजली ने कहा मैं इससे थोड़ी ज्यादा लंबी हूं ना. वहीं शिव ठाकरे ने भी अपनी दोस्त की आने वाली फिल्म को प्रमोट करते हुए पैप्स से कहा कि अंजलि की मूवी आ रही है, आप लोग इसे जरूर देखना.
View this post on Instagram
[ad_2]
Source link

