• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

4 साल की बच्ची से 65 साल के बुजुर्ग ने रेप किया; आरोपी के घर पर बुलडोजर ऐक्शन की मांग, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
4 साल की बच्ची से 65 साल के बुजुर्ग ने रेप किया; आरोपी के घर पर बुलडोजर ऐक्शन की मांग, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

लखीमपुर खीरी के सिंगाही में चार वर्षीय बच्ची से 65 वर्षीय बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर सड़क जाम किया और बुलडोजर चलाने की मांग की। बच्ची को लखनऊ रेफर किया गया है।

girld rape in ranchi jharkhand unconcious for 76 hours 2 arrested

शाहजहांपुर में 4 साल की बच्ची से 65 साल के बुजुर्ग ने रेप किया

लखीमपुर खीरी के सिंगाही के एक गांव में रविवार सुबह चार वर्षीय बच्ची से पड़ोस में रहने वाले समुदाय विशेष के 65 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। मामला दो समुदायों का होने की वजह से इलाके में तनाव फैल गया। हिन्दू संगठन के लोगों ने आरोपी के घर घुसकर तोड़फोड़ की। मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग करते हुए रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची को लखनऊ रेफर किया गया है। परिजन के मुताबिक आरोपी खलील ने पांच रुपये देने का झांसा देकर बच्ची को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लहूलुहान हालत में रोते हुए बच्ची घर पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

Advertisement
Advertisement

आरोपी के घर बुलडोजर ऐक्शन की मांग

परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो वह फावड़ा लेकर उन्हें मारने के लिए दौड़ा। घटना से गुस्साए ग्रामीण और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पनवारी मार्ग पर जाम लगा दिया। वे आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक और धक्कामुक्की भी हुई 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना से आक्रोश फैल गया। परिजनों ने दूसरे समुदाय के बुजुर्ग पर आरोप होने से तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची डायल 112 पकड़कर आरोपी को अपने साथ ले गई।

बच्ची ने मां को बताई आपबीती

इस दौरान गांव वालों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और आरोपी को उनके हवाले करने की मांग लोग करने लगे। हालात देखकर पुलिस किसी तरह आरोपी थाने लेकर पहुंची। घटना के बाद बच्ची लहूलुहान हालत में रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुस्साई भीड़ ने जाम लगाया

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। परिजनों और कार्यकर्ताओं ने बेलरायां-पनवारी हाइवे पर सिद्धबाबा मंदिर के पास धरना देकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, उसके मकान पर बुलडोजर चलाने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। एएसपी (पूर्वी) पवन गौतम, सीओ शिवम कुमार और एसडीएम यदुवीर सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों को शांत कराया।



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

फुटबॉल छूटने पर बहाए आंसू, कोच की सलाह पर खेलने लगी हॉकी, कौन हैं धोनी को आइडल मानने वाली बिचू देवी

Next Post

‘अपनी बीवी के साथ…’, पैप्स की हरकत पर भड़की अंजली आनंद, सरेआम कैमरे पर सुनाई खरीखोटी

Next Post
‘अपनी बीवी के साथ…’, पैप्स की हरकत पर भड़की अंजली आनंद, सरेआम कैमरे पर सुनाई खरीखोटी

'अपनी बीवी के साथ...', पैप्स की हरकत पर भड़की अंजली आनंद, सरेआम कैमरे पर सुनाई खरीखोटी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.