• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

BB20: सैफ और करीना की शादी का वेटर पहुंचा बिग बॉस, सलमान खान को देख हुआ नर्वस, भाईजान के सामने छलके इमोशन्स

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
BB20: सैफ और करीना की शादी का वेटर पहुंचा बिग बॉस, सलमान खान को देख हुआ नर्वस, भाईजान के सामने छलके इमोशन्स


Last Updated:September 07, 2026, 09:56 IST

Saif-Kareena Wedding Waiter On Bigg Boss 20: सैफ-करीना की शादी में वेटर का काम कर चुके एक एक्टर जब बिग बॉस के स्टेज पर पहुंचे, तो अपने आंसू रोक नहीं पाए . कभी जिन स्टार्स को सिर्फ देखने के लिए वो तरसते थे, आज उन्हीं के सामने बतौर कंटेस्टेंट खड़े थे . जब बिग बी और दीपिका पादुकोण की एक झलक के लिए उन्होंने मैनेजर से रिक्वेस्ट की तो उन्हें डाट दिया गया. और वो बाथरूम में छुपकर रोने लगे थे . जानिए कैसे पहुंचे बिग बॉस 20 के घर.

सैफ और करीना की शादी का वेटर पहुंचा बिग बॉस, सलमान खान को देख हुआ नर्वसZoom

नई दिल्ली: टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस 20 शुरू हो चुका है. इस बार शो में एक ऐसे एक्टर की एंट्री हुई है जिसने कभी बॉलीवुड के सबसे बड़े कपल्स में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी में वेटर और बर्तन धोने का काम किया था. हम बात कर रहे हैं एक्टर आसिफ खान की, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और स्ट्रगल के दम पर इंडस्ट्री में यह खास मुकाम हासिल किया है. आज पूरी दुनिया उन्हें वेब सीरीज पंचायत के मशहूर किरदार दामाद जी के नाम से पहचानती है.

वेब सीरीज पंचायत में आसिफ खान ने फुलेरा गांव के दामाद गणेश का रोल निभाया था. उनका वही डायलॉग गजब बेज्जती है इंटरनेट पर आज भी मीम के रूप में छाया रहता है. उनके इस कॉमिक टाइमिंग और बेबाक अंदाज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. लेकिन इस ऑन स्क्रीन दामाद जी का रियल लाइफ स्ट्रगल बेहद भावुक कर देने वाला है.

225 रुपये की नौकरी और चॉल का सफर

राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकले आसिफ खान के सिर से 2008 में पिता का साया उठ गया था. घर की माली हालत खराब हुई तो उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ छोटी-मोटी नौकरियां करना शुरू कर दिया. एक्टर बनने का सपना लेकर जब वो मुंबई पहुंचे तो शुरुआत में रहने और खाने का बड़ा संकट खड़ा हो गया. गुजारा चलाने के लिए उन्होंने वेस्टिन होटल में वेटर की नौकरी कर ली. जहां उन्हें रोजाना के हिसाब से सिर्फ 225 रुपये और एक वक्त का खाना मिलता था. वो 6-7 लोगों के साथ एक छोटी सी चॉल में रहते थे और दिन-रात अपने सपने के लिए मेहनत करते थे.

शादी में रो पड़े थे आसिफ खान

जिस होटल में आसिफ खान काम करते थे, वहां सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी का भव्य रिसेप्शन रखा गया था. किचन में बर्तन साफ करते वक्त जब आसिफ को पता चला कि बाहर अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे बड़े सितारे आए हैं, तो वो बेहद एक्साइटेड हो गए. उन्होंने अपने मैनेजर से मिन्नतें कीं कि उन्हें एक दिन के लिए बाहर वेटर की ड्यूटी दे दी जाए ताकि वो अपने पसंदीदा स्टार्स को करीब से देख सकें. लेकिन मैनेजर ने साफ मना कर दिया. इस बात से आसिफ इतने दुखी हुए कि वो बाथरूम में जाकर काफी देर तक रोते रहे.

मेहनत से बदली किस्मत

आसिफ खान ने हिम्मत नहीं हारी और वेटर की नौकरी छोड़कर थिएटर में काम करना शुरू किया. उन्होंने मिर्जापुर सीरीज में बाबर का रोल निभाकर सबका ध्यान खींचा और फिर पंचायत ने उनकी किस्मत पूरी तरह बदल दी. आज वही आसिफ खान खुद एक बड़े स्टार बनकर बिग बॉस 20 के घर में राज करने पहुंचे हैं. अब देखना होगा कि पंचायत के बाद क्या वो बिग बॉस के घर में भी अपना कमाल दिखा पाएंगे या नहीं.

भाईजान को देख हुए नर्वस

बता दें कि आसिफ अब बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस 20 के घर में अपनी एंट्री कर चुके हैं. इसी बीच एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल जब आसिफ सलमान को देखते हैं तो काफी इमोशनल हो जाते हैं. उन्होंने भाईजान को देखकर अपनी मां के लिए एक इमोशनल बात कही. एक्टर ने कहा- ये मेरी अम्मी के लिए बहुत स्पेशल मूमेंट है, तो मैं ये बोलना चाहता हूं कि- आसिफ फिरदोष खान विथ सलमान खान इन फ्रंट रो. इसके बाद वो काफी नर्वस होते हुए भाईजान से हांथ मिलाते हैं और कहते हैं थैंक्यू सर. वहीं सलमान भी बड़ी सादगी से उनसे स्माइल करते हुए मिलते हैं. अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 07, 2026, 09:56 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

नोएडा वालों अब पर्थला पर नहीं लगेगा घंटों जाम, बनने जा रहा फोर लेन का डबल डेकर पुल

Next Post

15 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला डबल्स का मेडल पक्का, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने रचा इतिहास

Next Post
15 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला डबल्स का मेडल पक्का, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने रचा इतिहास

15 साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में महिला डबल्स का मेडल पक्का, त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने रचा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.