• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नोएडा वालों अब पर्थला पर नहीं लगेगा घंटों जाम, बनने जा रहा फोर लेन का डबल डेकर पुल

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
नोएडा वालों अब पर्थला पर नहीं लगेगा घंटों जाम, बनने जा रहा फोर लेन का डबल डेकर पुल


Last Updated:September 07, 2026, 08:58 IST

Noida News: पर्थला चौक से आवाजाही करने वाले लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है. लेकिन नोएडा प्राधिकरण की एक मंजूरी से अब लोगों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. क्योंकि बहुत जल्द ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तीन मूर्ति चौक तक डबल डेकर पुल बनने जा रहा है.

नोएडा वालों पर्थला पर नहीं लगेगा घंटों जाम, बनने जा रहा 4 लेन का डबल डेकर पुलZoom

पर्थला के पास बनने जा रहा है डबल डेकर पुल.

नोएडाः नोएडा प्राधिकरण की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से रिपब्लिक क्रॉसिंग होते हुए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के तीन मूर्ति चौक तक डबल डेकर पुल बनने का रास्ता अब साफ हो चुका है. पहले फेज में चार-चार लेन का 3.28 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा. इसके बाद दूसरे फेज में पुल को चार किलोमीटर और बढ़ाकर नोएडा के पर्थला सिग्नेचर पुल से जोड़ा जाएगा. इसके साथ ही पर्थला पुल से गौर सिटी, तीन मूर्ति चौक और शाहबेरी होते हुए एनएच-9 तक जाम की समस्या से पूरी तरह निजात मिल सकेगी.

760 करोड़ रुपये खर्च होंगे डबल डेकर पुल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि एनएचआई इस पुल का रिकॉर्ड समय में निर्माण करेगा. इसका डिजाइन भी तैयार हो चुका है. जिले के तीनों प्राधिकरण इसके निर्माण में करीब 760 करोड़ रुपये खर्च उठाएंगे. इस डबल डेकर पुल के तैयार होने से गाजियाबाद से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचना आसान हो जाएगा. लोग बहुत ही कम समय में जा सकेंगे. ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण पहले ही इस परियोजना को मंजूरी दे चुका है.

कहां बनेगा डबल डेकर पुल
बता दें कि यह कोई आम पुल नहीं होगा. दो मंजिला एलिवेटेड कॉरिडोर बनेगा. अभी एबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज से शाहबेरी होते हुए तीन मूर्ति चौक और गौर सिटी तक जाने में जाम का सामना करना पड़ता है. रिपब्लिक क्रॉसिंग पर नाले के पैरलल पुल बनेगा. शाहबेरी में सड़क के ऊपर इसका निर्माण होगा. यह तीन मूर्ति चौक पर उतरेगा. दूसरे फेज में इसे आगे गौर सिटी चौक से पर्थला पुल तक बनाया जाएगा.

कैसे तैयार होगा डबल डेकर पुल
डबल डेकर पुल के निर्माण के लिए करीब 50 पिलर बनाए जाएंगे. दो जगह कट देते हुए नीचे से गुजरने वाली सड़क के लिए उतार-चढ़ाव के लिए लूप बनाए जाएंगे. पुल में लगने वाले यू-गर्डर साइट पर नहीं बनेंगे. इन्हें फैक्ट्री में फ्री-कास्ट करके बाहर से लाया जाएगा और सीधे क्रेन से पिलर पर रख दिया जाएगा.

About the Author

authorimg

Advertisement
Advertisement

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 07, 2026, 08:46 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

2026 BWF World Championships: सात्विक-चिराग की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी, बेटियों ने किया कमाल

Next Post

BB20: सैफ और करीना की शादी का वेटर पहुंचा बिग बॉस, सलमान खान को देख हुआ नर्वस, भाईजान के सामने छलके इमोशन्स

Next Post
BB20: सैफ और करीना की शादी का वेटर पहुंचा बिग बॉस, सलमान खान को देख हुआ नर्वस, भाईजान के सामने छलके इमोशन्स

BB20: सैफ और करीना की शादी का वेटर पहुंचा बिग बॉस, सलमान खान को देख हुआ नर्वस, भाईजान के सामने छलके इमोशन्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.