• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पुलिस चौकी में बर्थडे मनाना पड़ा महंगा; दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल हुआ था, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
पुलिस चौकी में बर्थडे मनाना पड़ा महंगा; दारोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल हुआ था, Uttar-pradesh Hindi News


Follow us on Google News
share

महराजगंज की अड्डा बाजार पुलिस चौकी में स्थानीय युवा नेता का जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ निचलौल को सौंपी गई है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता।

 6 police personnel suspended for celebrating a birthday at a police outpost in Maharajganj

महराजगंज में पुलिस चौकी में बर्थडे मनाने पर 6 पुलिसवाले सस्पेंड

महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र की अड्डा बाजार पुलिस चौकी में स्थानीय युवा नेता का केक कटवाकर जन्मदिन मनाना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। जन्मदिन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी निचलौल को सौंपी गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है।बताया गया कि अड्डा बाजार पुलिस चौकी में एक स्थानीय युवा नेता का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी जश्न में शामिल हुए। चौकी परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।

Advertisement
Advertisement

वीडियो वायरल होने पर 6 पुलिसवालों पर गिरी गाज

इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने प्रथम दृष्टया पुलिसकर्मियों के कृत्य को अनुशासनहीनता माना। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए अड्डा बाजार चौकी प्रभारी अखिलेश यादव समेत वीडियो में नजर आ रहे पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने मामले की विस्तृत जांच क्षेत्राधिकारी निचलौल को सौंपते हुए रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस चौकी में मनाया स्थानीय नेता का जन्मदिन

निलंबित पुलिसकर्मियों में चौकी प्रभारी अखिलेश यादव के अलावा एसआई विकास कुमार गौड़, कांस्टेबल प्रभार गौड़, अभिमन्यु खरवार, रामकृत यादव और प्रशांत कुमार शामिल हैं। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप की स्थिति है। एसपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पुलिस विभाग में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान मर्यादा और विभागीय अनुशासन का पालन करना होगा।

सीओ को सौंपी गई विस्तृत जांच

चौकी परिसर में निजी कार्यक्रम आयोजित करने और उसमें पुलिसकर्मियों की भागीदारी को लेकर जांच में सभी पहलुओं को देखा जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

त्रीसा-गायत्री की जोड़ी बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हारी, ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

Next Post

केस लड़ते-लड़ते कैमरे से हुआ इश्क, बदली किस्मत और बन गए मेगास्टार, उम्र 70 पार, जुनून अब भी जवान

Next Post
केस लड़ते-लड़ते कैमरे से हुआ इश्क, बदली किस्मत और बन गए मेगास्टार, उम्र 70 पार, जुनून अब भी जवान

केस लड़ते-लड़ते कैमरे से हुआ इश्क, बदली किस्मत और बन गए मेगास्टार, उम्र 70 पार, जुनून अब भी जवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.