Last Updated:
बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से सुर्खियों में है. रणबीर कपूर के श्रीराम और यश के रावण वाले लुक को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं. वहीं अब फिल्म को लेकर यश के एक फैसले ने सबका ध्यान खींच लिया है. बताया जा रहा है कि यश ने 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस लेने के बजाय फिल्म के साउथ इंडिया के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स लेना चुना है. फिल्म को लेकर सुपरस्टार ने बड़ा दांव खेला है. लेकिन क्या ये रिस्क उनकी किस्मत चमका पाएगा.
यश के फैंस के लिए बड़ी खबर
नई दिल्ली. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण – पार्ट 1’ को लेकर बज बना हुआ है. ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम के किरदार में और यश को रावण के रोल में देखने के लिए बेताब बैठे हैं. यश ने तय कमाई छोड़कर फिल्म की सफलता पर बड़ा दांव खेला है. अगर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती है, तो उनका यह फैसला 100 करोड़ की फीस से भी ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म की रिलीज पर लोगों की नजरें टिकी हैं. फिल्म को लेकर रोजाना लगातार नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं. अब यश की फीस से जुड़ी एक खबर ने लोगों को चौंका दिया है.कहा जा रहा है कि यश ने ‘रामायण’ के लिए 100 करोड़ रुपये की फीस लेने के बजाय फिल्म के साउथ इंडिया के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स लिए हैं. उन्होंने सीधे फीस न लेकर फिल्म की कमाई में बड़ा दांव लगाने का रास्ता चुना.
100 करोड़ की फीस ठुकराकर चुना ये
कहा जा रहा है कि यश ने रामायण के लिए भारी भरकम फीस को रिजेक्ट कर दिया है. सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यश को ‘रामायण’ के दोनों पार्ट के लिए करीब 100 करोड़ रुपये फीस दी जा रही थी. वह इस तरह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन जाते.लेकिन यश ने ये ऑफर रिजेक्ट कर दिया. उन्होंने फिल्म की फीस छोड़कर साउथ इंडिया के डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स लेना पसंद किया. यानी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जितनी कमाई करेगी, यश को भी उसका उतना ही बड़ा फायदा मिलने की आशंका है.
यश ने लिया है बड़ा रिस्क
फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए लोग कह रहे हैं कि यश का यह फैसला जितना फायदेमंद साबित हो सकता है, उतना ही बड़ा नुकसान भी हो सकता है. एक्टर ने ये बड़ा रिस्क लिया है. अगर ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करती है तो डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स से यश को 100 करोड़ रुपये की फीस से भी ज्यादा कमाई कर सकते हैं.लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये फिल्म उनकी कमाई पर भी असर डाल सकती है. यश ने अपने इस फैसले के साथ फिल्म को लेकर बड़ा दांव खेला है.
बता दें कि कहीं न कहीं यश ने ये साबित कर दिया है कि इस फिल्म को लेकर वह कितने कॉन्फिडेंट हैं. वह फिल्म ‘रामायण’ से सिर्फ एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि फिल्म के प्रोड्यूसर्स के तौर भी जुड़े हैं. उनकी कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’, नमित मल्होत्रा की ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ के साथ मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है. एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन के लेवल पर भी अपनी हिस्सेदारी रखी है.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

