Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 7 September 2026 : मेष राशि के प्रेम संबंधों में आज गलतफहमियां दूर होंगी. विवाहित जातकों के लिए पार्टनर की भावनाओं को समझना होगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज कार्यस्थल पर आपकी बात सुनी जाएगी. अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क लाभ दे सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव, सिरदर्द, नींद की कमी परेशानी कर सकती है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 7 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन होगा. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे फंसे हुए काम पूरे होने की उम्मीद है. प्यार और रिश्तों में गलतफहमियां दूर होंगी. एक दूसरे के प्रति प्रेम बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं. आज ऋतु शरद है. मास भाद्रपद है. पक्ष कृष्ण है. तिथि एकादशी है. नक्षत्र पुनर्वसु है. योग व्यतीपात है. करण बव है. चंद्रमा मिथुन राशि में और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे. अयन दक्षिणायन होगा. आज सूर्योदय 5:40 पर और सूर्यास्त 6:10 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:31 से लेकर 12:20 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:14 से लेकर 8:48 तक रहेगा. इसमें कोई शुभ काम न करें.
ऐसे मिलेगी शांति
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि प्रेम संबंधों में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी. विवाहित जातकों के लिए भावनाओं को समझने की जरूरत है. अविवाहित लोगों के लिए किसी परिचय के माध्यम से बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी. भाई-बहन से संपर्क बढ़ेगा, घर में आर्थिक वातावरण बनाने से मानसिक शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव, सिरदर्द, नींद की कमी और अधिक सोचने से परेशानी हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और भोजन समय पर लें.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि का भाग्य प्रतिशत 84 रहेगा. शुभ अंक 1 और 3 रहेगा. भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और केसरिया, शुभ दिशा पश्चिम होगी. आज इंदिरा एकादशी है. श्रद्धानुसार भगवान विष्णु का स्मरण करें. ॐ नमो भगवते वासुदेवाय या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. पीले फल और पीले वस्त्र का दान करें.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
