• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

इल्यूमिनाटी से मिलते हैं ईमेल, मरे हुए लोगों को भी देख सकता हूं, इंडियाज गॉट लेटेंट के कंटेस्टेंट का दावा

Admin by Admin
September 7, 2026
in मनोरंजन
0
इल्यूमिनाटी से मिलते हैं ईमेल, मरे हुए लोगों को भी देख सकता हूं, इंडियाज गॉट लेटेंट के कंटेस्टेंट का दावा


Last Updated:September 06, 2026, 22:28 IST

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर अपने कंटेस्टेंट्स के अजीबोगरीब दावों की वजह से चर्चा में है. शो के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने इल्यूमिनाटी को लेकर ऐसा दावा किया है कि सुनकर हर कोई हैरान है. कंटेस्टेंट ने कहा कि उसे इल्यूमिनाटी की तरफ से ईमेल आते हैं. इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि वह मरे हुए लोगों को देख सकता है और उसे अपने पिछले जन्म की बातें भी याद हैं.

ख़बरें फटाफट

इल्यूमिनाटी से मिलते हैं ईमेल, मरे हुए लोगों को भी देख सकता हूंZoom

नई दिल्ली. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ भी अपने कंटेस्टेंट को लेकर चर्चा में है. शो में आए एक कंटेस्टेंट ने दावा किया है कि वह मरे हुए लोगों को देख सकता है. इस कंटेस्टेंट के दावों ने होस्ट समय रैना से लेकर पैनल में बैठे लोगों तक को हैरान कर दिया. कंटेस्टेंट ने दावा किया है कि इल्यूमिनाटी से जुड़े कथित गुप्त संगठन की तरफ से ईमेल मिलते हैं.

शो में कंटेस्टेंट के शरीर पर बने एक टैटू ने समय रैना का ध्यान खींच लिया. इसके बाद उन्होंने इसके बारे में पूछा तो कंटेस्टेंट ने बताया कि यह इल्यूमिनाटी का सिंबल है.इतना ही नहीं उस कंटेस्टेंट ने शो को लेकर और भी कई ऐसे दावे किए जिन्हें सुनकर यकीन कर पाना मुश्किल हो गया था.

कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में कंटेस्टेंट से पूछा गया कि क्या वह इल्यूमिनाटी का सदस्य है. जवाब में उसने एक ईमेल का किस्सा सुनाया. कंटेस्टेंट ने दावा किया कि जिस वक्त उसने यह टैटू बनवाया था, उसके कुछ समय बाद उसके निजी ईमेल अकाउंट पर एक मैसेज आया. ईमेल की शुरुआत ‘Dear Sarthak Mudgal…’ से हुई थी. इसके बाद मेल में कुछ नहीं लिखा था. फिर एक लाइन थी, ‘From now on we are watching you.’ यानी अब से हम तुम पर नजर रख रहे हैं. उसने कहा कि ईमेल ऐसा था, जिसका जवाब नहीं दिया जा सकता था. उसके इस दावे के बाद शो में मौजूद लोगों के बीच इस बात को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई.

मरे हुए लोगों को देखने का किया दावा

इल्यूमिनाटी वाली बात के बाद कंटेस्टेंट ने ये भी दावा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान था. उसने कहा कि वह मरे हुए लोगों को देख सकता है.इतना ही नहीं हद तो तब हुई जब उस कंटेस्टेंट ने अपने पिछले जन्म से जुड़ी कहानियों के बारे में लोगों को बताया. उसने कहा कि उसे अपने पिछले जन्म की बातें याद है. उसने दावा किया कि वह पिछले जन्म में एक बच्चा था और 12वीं मंजिल से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई थी.उसने कहा कि वह तबला बजाता था. उसका दावा था कि उसने इस बारे में अपने पिता को भी सब कुछ बताया था.

बता दें कि कंटेस्टेंट की बातें सुनने के बाद पैनलिस्ट बालराज घई ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि या तो वह शख्स बहुत शानदार कहानी बना रहा है या फिर मामला वाकई उनकी समझ से बाहर है. बालराज ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह कंटेस्टेंट की बातों को किस तरह लें और उन्होंने यह तक कह दिया कि वह उससे डर गए हैं. गौरतलब है कि इल्यूमिनाटी का नाम अक्सर इंटरनेट पर सामने आने वाली कॉन्सपिरेसी थ्योरी में सुनने को मिलता है. हालांकि, इतिहास में बवेरियन इल्यूमिनाटी नाम का एक वास्तविक संगठन मौजूद था. इसकी शुरुआत 1776 में जर्मनी के इंगोलश्टाट में कानून के प्रोफेसर एडम वाइशॉप्ट ने की थी. फिलहाल ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का यह एपिसोड अपने कंटेस्टेंट के इन असामान्य दावों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 22:28 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के रिश्तों में आएगी मिठास, पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, नौकरी-बिजनेस में भी मिलेंगे नए मौके

Next Post

FIH Hockey World Cup: ‘करो या मरो’ मुकाबले में भारत की करारी हार, कप्तान हरमनप्रीत का गोल भी नहीं आया काम

Next Post
FIH Hockey World Cup: ‘करो या मरो’ मुकाबले में भारत की करारी हार, कप्तान हरमनप्रीत का गोल भी नहीं आया काम

FIH Hockey World Cup: 'करो या मरो' मुकाबले में भारत की करारी हार, कप्तान हरमनप्रीत का गोल भी नहीं आया काम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.