• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के रिश्तों में आएगी मिठास, पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, नौकरी-बिजनेस में भी मिलेंगे नए मौके

Admin by Admin
September 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के रिश्तों में आएगी मिठास, पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, नौकरी-बिजनेस में भी मिलेंगे नए मौके


Last Updated:September 07, 2026, 00:10 IST

Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 7 सितंबर का सोमवार कई मामलों में खास संकेत लेकर आ रहा है. दिन की शुरुआत भले ही सामान्य रहे, लेकिन नौकरी, कारोबार और पैसों से जुड़े मामलों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है, वहीं निवेश को लेकर आज एक खास सलाह दी गई है. रिश्तों की बात करें तो पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ सकती हैं. हालांकि परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर तनाव भी रह सकता है, इसलिए जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा.

Today Vrishabh Rashifal 07 September: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुनर्वसु नक्षत्र और व्यतीपात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन कितना बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन सामान्य होगा. आज आपकी मुलाक़ात आपके किसी पुराने दोस्त से होगी. आज आप परिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आप जल्दीबाजी में कोई भी फैसला न लें. वरना इसका नुकसान भी आपको झेलना पड़ेगा. आज आप अपने वाणी पर कंट्रोल रखेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे.

कार्यक्षेत्र का होगा विस्तार
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें हैं आज वो अपने व्यवसाय में नए नए प्रयोग करेंगे तो इसका सकारात्मक प्रभाव भी आपको जरूर देखने को मिलेगा. आज आपको लम्बे समय से रुका हुआ आपका पैसा वापस मिलने की भी संभवना बनी है. जो लोग नौकरी कर रहे है आज उन्हें ऑफिस में नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है. आज आपको पुरे मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपको अपने बॉस का पूरा सहयोग भी मिलेगा.

प्लॉट में करें पैसा निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो सोने या चांदी के बजाय किसी प्लॉट में यदि पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो आपको बेहतर रिटर्न भी जरूर मिलेगा.आज आप भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट न करें. वरना आपके पैसे डूब सकते हैं.

पार्टनर से रिश्ते होंगे बेहतर
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनके लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर को जितना वक्त देंगें उसे आप उतना ही बेहतर तरीक़े से समझ पाएंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आप डिनर के लिए बाहर जा सकतें . आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते बेहतर होंगे.

भगवान शिव की करें पूजा
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 9 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप उन्हें यदि दूध और दही अर्पित करेंगे तो इससे आपके वैवाहिक कष्ट जरूर दूर होंगे.

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

September 07, 2026, 00:10 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Ambala News : कुश्ती के गढ़ में शूटिंग की दस्तक, जानिए पेरिस ओलंपिक के एक निशाने ने कैसे बदली हवा?

Next Post

इल्यूमिनाटी से मिलते हैं ईमेल, मरे हुए लोगों को भी देख सकता हूं, इंडियाज गॉट लेटेंट के कंटेस्टेंट का दावा

Next Post
इल्यूमिनाटी से मिलते हैं ईमेल, मरे हुए लोगों को भी देख सकता हूं, इंडियाज गॉट लेटेंट के कंटेस्टेंट का दावा

इल्यूमिनाटी से मिलते हैं ईमेल, मरे हुए लोगों को भी देख सकता हूं, इंडियाज गॉट लेटेंट के कंटेस्टेंट का दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.