• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘स्टुपिड’ स्वरा भास्कर के बयान पर भड़कीं पूनम पांडे, पद्मावत के जौहर सीन वाले कमेंट को बताया बेतुका

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
‘स्टुपिड’ स्वरा भास्कर के बयान पर भड़कीं पूनम पांडे, पद्मावत के जौहर सीन वाले कमेंट को बताया बेतुका


Last Updated:September 06, 2026, 15:08 IST

‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के कमेंट पर पूनम पांडे ने कड़ा एतराज जताया है . पूनम ने स्वरा के बयान को पूरी तरह बेतुका और ‘स्टुपिड’ बताते हुए कहा कि फिल्म में सिर्फ इतिहास दिखाया गया था . लेकिन स्वरा ने क्या कह दिया था, जिस पर पूनम इतनी भड़क गईं? जानिए इस पूरे विवाद की पूरी कहानी .

स्वरा भास्कर के बयान पर भड़कीं पूनम पांडे, जौहर वाले कमेंट को बताया बेतुका Zoom

नई दिल्ली: फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर मूवी पद्मावत रिलीज के सालों बाद भी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है . फिल्म के क्लाइमेक्स में दिखाए गए जौहर सीन को लेकर बॉलीवुड में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है . हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस सीन पर सवाल उठाते हुए इसे महिलाओं और रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत संदेश देने वाला बताया था .

अब स्वरा के इस विवादित बयान पर एक्ट्रेस पूनम पांडे की भी एंट्री हो गई है. उन्होंने करारा पलटवार करते हुए अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है .

स्वरा के बयान पर भड़कीं पूनम पांडे

पूनम पांडे ने आईएएनएस से बात-चीत के दौरान स्वरा भास्कर की बात से पूरी तरह असहमत होते हुए अपनी निराशा जताई . पूनम ने कहा कि वो लंबे समय से स्वरा की बहुत बड़ी फैन रही हैं और उन्हें हमेशा एक पढ़ी लिखी और समझदार महिला मानती आई हैं . लेकिन स्वरा की तरफ से इतिहास और फिल्म के सीन को लेकर ऐसी बात सुनना उनके लिए काफी हैरान करने वाला है . पूनम ने आगे कहा कि स्वरा को इस तरह का बेतुका बयान बिल्कुल नहीं देना चाहिए था .

इतिहास पर बनी फिल्म पर सवाल

उठाना गलत फिल्म का बचाव करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि पद्मावत के मेकर्स ने कोई मनगढ़ंत या फर्जी कहानी नहीं बनाई थी . संजय लीला भंसाली ने भारतीय इतिहास से जुड़ी सच्ची घटना को बड़े पर्दे पर पेश किया था और उस दौर की सच्चाई को दिखाया था . ऐसे में इतिहास से जुड़ी घटनाओं पर इस तरह सवाल उठाना बेहद मूर्खतापूर्ण टिप्पणी है . पूनम ने साफ कहा कि इस बयान को लेकर उनके अंदर काफी गुस्सा भरा हुआ है .

 क्या था स्वरा भास्कर का बयान

आपको बता दें कि स्वरा भास्कर ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान पद्मावत के जौहर सीन पर अपनी चिंता जताई थी . स्वरा ने कहा था कि जब वो 800 महिलाओं को जौहर करते हुए देख रही थीं, तो उनके मन में ख्याल आया कि अगर कोई रेप सर्वाइवर यह फिल्म देखेगी तो उसे क्या मैसेज मिलेगा . स्वरा ने सवाल उठाया था कि क्या हम अपनी रेप सर्वाइवर्स को यह कह रहे हैं कि अपनी इज्जत बचाने के लिए जान न देकर उन्होंने कायरता दिखाई है . साल 2018 में आई दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है .

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 06, 2026, 15:07 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

शक्तिनगर. शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों की भूमिका और भारतीय ज्ञान परंपरा पर हुआ मंथन

Next Post

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी पहली हॉकी लीग, कुल इतनी टीमें लेंगी हिस्सा; OTT पर देख सकेंगे मैच

Next Post
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी पहली हॉकी लीग, कुल इतनी टीमें लेंगी हिस्सा; OTT पर देख सकेंगे मैच

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी पहली हॉकी लीग, कुल इतनी टीमें लेंगी हिस्सा; OTT पर देख सकेंगे मैच

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.