• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी पहली हॉकी लीग, कुल इतनी टीमें लेंगी हिस्सा; OTT पर देख सकेंगे मैच

Admin by Admin
September 6, 2026
in खेल
0
छत्तीसगढ़ में शुरू होगी पहली हॉकी लीग, कुल इतनी टीमें लेंगी हिस्सा; OTT पर देख सकेंगे मैच


Last Updated:August 25, 2026, 21:57 IST

Chhattisgarh Hockey League: छत्तीसगढ़ में हॉकी की नई लीग शुरू होने जा रही है. IPL की तर्ज पर डिजाइन की गई इस लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी. इसके अलावा हर टीम में कुल 22 खिलाड़ी शामिल होंगे, जिसमें से हर टीम में छत्तीसगढ़ के कुल 18 खिलाड़ी होंगे. खेल मंत्री अरुण साव ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ा दिन बताया है.

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी हॉकी लीग, 6 टीमें लेंगी हिस्सा; OTT पर देख सकेंगे मैचZoom

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी हॉकी लीग

रिपोर्ट-विशु शुक्ला

Chhattisgarh Hockey League: छत्तीसगढ़ राज्य अब खेलों की तरफ से अपने कदम बढ़ा चुका है. राज्य में पहली बार हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा. इसको लेकर खेल मंत्री अरुण साव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने लीग आयोजित होने की संभावित तिथि भी बताई है. बताया जा रहा है कि 21 अक्टूबर से लेकर 1 नवंबर तक हॉकी लीग का आयोजन हो सकता है. अब इसे लेकर खेल प्रेमी बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं.

अरुण साव ने छत्तीसगढ़ के लिए बताया बड़ा दिन
अरुण साव ने कहा कि युवा हॉकी प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिले इसके लिए यह प्रयास किया जा रहा है. पूरे देश और दुनिया किस खेल को देखने वाली है ऐसी हमारी तैयारी है. खेल और खिलाड़ियों के लिए हमारी सरकार योजना बनाकर काम कर रही है. छत्तीसगढ़ में खेल के इतिहास का आज एक बड़ा दिन है. प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है उन्हें अवसर देने, तलाशने और तराशने की है. इस लीग के जरिए हॉकी खिलाड़ियों को प्रोफेशनल माहौल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इससे छत्तीसगढ़ के युवा खेल से जुड़ सकेंगे.

हर टीम में कुल होंगे 22 खिलाड़ी
बताया जा रहा है कि एक टीम में कुल 22 खिलाड़ी होंगे. हर टीम में 18 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ से होंगे और 4 दूसरे राज्यों के होंगे. ओटीटी पर हॉकी मैचों का प्रसारण किया जाएगा. हॉकी लीग के आधिकारिक लोगो का शुभारंभ किया गया. ‘चलो रे संगी, हॉकी खेलबो’ को टैगलाइन बनाया गया है. उन्होंने कहा कि हॉकी इंडिया की स्तर पर प्रोफेशनल रूप से संचालित किया जाएगा. टूर्नामेंट का फॉर्मेट, लीग और फिर नॉक आउट रखा गया है.

मनोरंजन कार्यक्रमों में दिखेगी छत्तीसगढ़ की झलक
हॉकी लीग का मैस्कॉट ’टाइगर’ को छत्तीसगढ़ में ’बघवा’ नाम दिया है . साहस, शक्ति, प्रबुद्ध को ‘बघवा’ स्थापित करता है. बताया जा रहा है कि हॉकी लीग के जो मनोरंजन कार्यक्रम होंगे. उनमें छत्तीसगढ़ के संस्कृति की झलक दिखेगी.

हॉकी लीग में बनेगी 6 हॉकी टीमें

1.राजधानी रॉयल्स
2.चित्रकूट चैलेंजर्स
3.संस्कारधानी स्ट्राइकर
4.चक्रधर चैंपियंस
5.न्यायधानी नाइट्स
6.मैनपाट टाइटंस

About the Author

authorimg

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…

और पढ़ें

Location :

Raipur,Raipur,Chhattisgarh

First Published :

August 25, 2026, 21:56 IST



Source link

Previous Post

‘स्टुपिड’ स्वरा भास्कर के बयान पर भड़कीं पूनम पांडे, पद्मावत के जौहर सीन वाले कमेंट को बताया बेतुका

Next Post

अकबर रोड अब कहलाएगा टीएस ओबेरॉय रोड , आगरा में इन सड़कों की बदली पहचान, मुगल-ब्रिटिश नाम हटे

Next Post
अकबर रोड अब कहलाएगा टीएस ओबेरॉय रोड , आगरा में इन सड़कों की बदली पहचान, मुगल-ब्रिटिश नाम हटे

अकबर रोड अब कहलाएगा टीएस ओबेरॉय रोड , आगरा में इन सड़कों की बदली पहचान, मुगल-ब्रिटिश नाम हटे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.