Last Updated:
Agra Roads Name Change : आगरा छावनी क्षेत्र में सड़कों की पहचान बदलने का सिलसिला तेज हो गया है. अब यहां मुगल और ब्रिटिश दौर से जुड़े नामों की जगह देश के वीरों और सैन्य नायकों के नाम नजर आएंगे. छावनी परिषद ने अकबर रोड का नाम लेफ्टिनेंट जनरल टीएस ओबेरॉय रोड रख दिया गया है. खास बात यह है कि पिछले पांच महीनों में छावनी क्षेत्र की 17 सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं.
आगरा में बदले सड़कों के नाम.
आगरा : यूपी के आगरा में छावनी क्षेत्र की सड़कों के नाम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है. छावनी परिषद ने एक बार फिर कई प्रमुख सड़कों के नाम बदलने पर मुहर लगा दी है. अब अकबर रोड का नाम लेफ्टिनेंट जनरल टीएस ओबेरॉय रोड, औलिया रोड का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग और ग्रांड परेड रोड का नाम शत्रुजीत रोड होगा.
छावनी परिषद की बैठक में इन नामों को बदलने का फैसला लिया गया. इसके साथ ही पिछले करीब पांच महीनों में छावनी क्षेत्र की 17 सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं. इनमें कई ऐसे नाम शामिल हैं, जो मुगल और ब्रिटिश दौर से जुड़े हुए थे. अब इनकी जगह देश के वीरों और ऐतिहासिक हस्तियों के नामों को प्राथमिकता दी जा रही है.
अकबर रोड अब लेफ्टिनेंट जनरल टीएस ओबेरॉय रोड
छावनी परिषद के फैसले के बाद अकबर रोड को अब लेफ्टिनेंट जनरल टीएस ओबेरॉय रोड के नाम से जाना जाएगा. इसी तरह औलिया रोड का नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग कर दिया गया है. ग्रांड परेड रोड का नाम भी बदल दिया गया है. अब यह सड़क शत्रुजीत रोड के नाम से जानी जाएगी. परिषद की बैठक में इन नामों को बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
पांच महीने में 17 सड़कों की बदली पहचान
आगरा छावनी क्षेत्र में पिछले पांच महीनों से सड़कों के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है. इस दौरान अब तक 17 सड़कों के नाम बदले जा चुके हैं. नाम बदलने की इस कवायद में पुराने मुगल और ब्रिटिश दौर से जुड़े नामों की जगह देश के वीरों, सैनिकों और ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के नाम रखे जा रहे हैं. इससे छावनी क्षेत्र की सड़कों को नई पहचान देने की कोशिश की जा रही है.
सरकार और नगर निगम के बाद छावनी परिषद में भी बदले जा रहे नाम
आगरा में सड़कों और स्थानों के नाम बदलने का सिलसिला सिर्फ छावनी क्षेत्र तक सीमित नहीं है. सरकार और नगर निगम स्तर पर भी कई जगहों के नाम बदले जा चुके हैं. अब इसी दिशा में छावनी परिषद भी लगातार फैसले ले रही है. छावनी परिषद की हालिया बैठक में तीन प्रमुख सड़कों के नाम बदलने का फैसला इसी प्रक्रिया का हिस्सा है. नए नाम लागू होने के बाद इन सड़कों की पहचान भी इन्हीं नए नामों से होगी.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
