• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में पांच नामजद गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

Jitendra by Jitendra
September 6, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस ने मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्र के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम 6 सितंबर को ग्राम बहुआर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बहुआर-बासौली मोड़ पुलिया के पास रविवार करीब 02:30 बजे पांचों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बहुआर निवासी आभा देवी की तहरीर पर  मुकदमा दर्ज किया गया था। तहरीर के मुताबिक 31 अगस्त की शाम करीब छह बजे आभा देवी के देवर जोगेन्द्र मिश्रा उर्फ लालू गांव की किराने की दुकान पर सामान लेने गए थे। आरोप है कि दुकान पर मौजूद नामजद आरोपियों ने एक राय होकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आभा देवी मौके पर पहुंचीं और देवर को बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार पाठक (54), श्रीप्रकाश उर्फ शिवम पाठक (26), सुनील पाठक (40), निलेश उर्फ राजन पाठक (32) और पंकज त्रिपाठी उर्फ लिप्पू (40) सभी निवासी ग्राम बहुआर, थाना रॉबर्ट्सगंज शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद भारती, हेड कांस्टेबल विष्णु शंकर उपाध्याय, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल उत्तम पाण्डेय शामिल रहे।

Previous Post

अकबर रोड अब कहलाएगा टीएस ओबेरॉय रोड , आगरा में इन सड़कों की बदली पहचान, मुगल-ब्रिटिश नाम हटे

Next Post

सोनभद्र. 24 हजार मानदेय समेत लंबित मांगों को लेकर विधायक से मिले ग्राम रोजगार सेवक

Next Post

सोनभद्र. 24 हजार मानदेय समेत लंबित मांगों को लेकर विधायक से मिले ग्राम रोजगार सेवक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.