• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mirzapur The Movie vs Hanuman Ansh: ‘मिर्जापुर’ का भौकाल टाइट, 2 दिन में 50 करोड़ के पार हुई फिल्म, 100 Cr क्लब में एंट्री के लिए ‘हनुमान अंश’ तैयार

Admin by Admin
September 6, 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur The Movie vs Hanuman Ansh: ‘मिर्जापुर’ का भौकाल टाइट, 2 दिन में 50 करोड़ के पार हुई फिल्म, 100 Cr क्लब में एंट्री के लिए ‘हनुमान अंश’ तैयार


Last Updated:September 06, 2026, 07:24 IST

सिनेमाघरों में इन दिनों दो अलग-अलग मिजाज की फिल्मों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां ओटीटी से बड़े पर्दे पर आई ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना भौकाल कायम रखते हुए महज दो दिनों में 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं दूसरी तरफ भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगी ‘हनुमान अंश’ 100 करोड़ के जादुई क्लब में एंट्री मारने के लिए पूरी तरह तैयार है. दोनों फिल्मों के इस शानदार प्रदर्शन ने सिनेमाघरों में रौनक लौटा दी है.

नई दिल्ली. एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही तहलका मचा दिया है. शुक्रवार को ग्रैंड ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है. दूसरी तरफ, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार कमाई जारी है. अब यह मूवी 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच चुकी है. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों का कितना बिजनेस हो चुका है. (फोटो साभार: Sacnilk)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन 24.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया. ओपनिंग डे पर यह आंकड़ा हासिल करना फिल्म की जबरदस्त दीवानगी को साफ बयां करता है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले दिन ही ‘सैय्यारा’ (22 करोड़) और ‘आवारापन 2’ (21.50 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों को भी पछाड़ दिया. शनिवार को भी थिएटर्स में फिल्म का जलवा बरकरार रहा. (फोटो साभार: Sacnilk)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन इस फिल्म ने 31 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. कमाई का सबसे बड़ा जरिया हिंदी वर्जन ही रहा, जिसने 30.75 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि तेलुगु डब वर्जन कुछ खास कमाल नहीं दिखा सका और महज 25 लाख रुपये ही कमा पाया. (फोटो साभार: Sacnilk)

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके साथ ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ग्रोस कलेक्शन 68.20 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि नेट कलेक्शन 56.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एमेजॉन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. (फोटो साभार: Sacnilk)

Advertisement
Advertisement

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने एक बार फिर कालीन भैया, अली फजल ने गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा ने मुन्ना त्रिपाठी के आइकॉनिक किरदारों में जान फूंकी है. इनके अलावा रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और राजेश तैलंग जैसे सितारों ने भी फिल्म को बेहद खास बना दिया है. साथ ही रवि किशन भी फिल्म का हिस्सा हैं. (फोटो साभार: Sacnilk)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ जैसी मूवी की धुआंधार कमाई के बीच भी ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. पांचवें शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दिया और अब यह भारत में 100 करोड़ क्लब से इंचभर दूर है. कमाल की बात है कि एक महीने बाद भी यह मूवी डबल डिजिट में बिजनेस कर रही है. (फोटो साभार: Sacnilk)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ फिल्म की कमाई में 30वें दिन 62.5 फीसदी का उछाल आया है और 16.25 करोड रुपये की कमाई हुई है. इस तरह विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस भक्ति फिल्म ने भारत में 99.13 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जबकि ग्रोस कलेक्शन 117.27 करोड़ रुपये है. (फोटो साभार: Sacnilk)

बताते चलें कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है. इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वह इस मूवी के को-प्रोड्यूसर भी हैं. यह मूवी लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी है और साल 2026 की सफल फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है. (फोटो साभार: Sacnilk)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 06, 2026, 07:24 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

राम मंदिर के नए CEO जीतेंद्र मिश्र 8 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी, SOP तैयार, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

Success Story: मजदूर पिता की बेटी ने मचाया धमाल, 10 हजार मीटर दौड़ में जीता 8वां गोल्ड, अब इंटरनेशनल पर नजर

Next Post
Success Story: मजदूर पिता की बेटी ने मचाया धमाल, 10 हजार मीटर दौड़ में जीता 8वां गोल्ड, अब इंटरनेशनल पर नजर

Success Story: मजदूर पिता की बेटी ने मचाया धमाल, 10 हजार मीटर दौड़ में जीता 8वां गोल्ड, अब इंटरनेशनल पर नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.