• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

PDA मतलब पराया धन अपना, यूपी का चार्ज संभालते ही अखिलेश पर बरसे विनोद तावड़े, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
PDA मतलब पराया धन अपना, यूपी का चार्ज संभालते ही अखिलेश पर बरसे विनोद तावड़े, Uttar-pradesh Hindi News


Sep 05, 2026 09:45 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने सपा के PDA नारे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा के लिए PDA का मतलब ‘पराया, धन, अपना’ है, जबकि सपा इसे ‘पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक’ बताती है। तावड़े ने 2027 में एनडीए की लगातार तीसरी सरकार बनने का दावा किया।

 UP BJP in-charge Vinod Tawde arrives in Lucknow

लखनऊ पहुंचे यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी विनोद तावड़े ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के PDA नारे की नई परिभाषा बताते हुए सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के लिए PDA का मतलब ‘पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक’ नहीं, बल्कि ‘पराया, धन, अपना’ है। तावड़े ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल सपा की PDA की राजनीति को हराएंगे। यूपी प्रभारी बनने के बाद पहली बार लखनऊ पहुंचे तावड़े ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा PDA के जरिए पिछड़े वर्ग, दलित और अल्पसंख्यक की बात करती है, लेकिन एनडीए इस राजनीति को चुनाव में पराजित करेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए किसी भी तरह की ऐसी राजनीति को आगे नहीं बढ़ने देगा।

यूपी में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी NDA

तावड़े ने 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दल चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं की ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव पर चर्चा

तावड़े ने कहा कि यूपी में तीसरी बार सरकार बनने के बाद भाजपा और उसके सहयोगी अगले पांच वर्षों तक प्रदेश की जनता की सेवा के लिए फिर से खुद को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शनिवार को तावड़े और उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी जगदीश पटेल पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंचे। यहां प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश में संगठन की तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

सपा ने विनोद तावड़े को वीटी कहकर घेरा

वहीं समाजवादी पार्टी ने पीडीए की फुल फॉर्म पराया धन अपना बताने पर भाजपा के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े पर पलटवार किया गया है। समाजवादी मीडिया सेल के एक्स एकाउंट पर कहा गया है कि विनोद तावड़े का संक्षिप्त नाम वीटी की फुल फॉर्म वसूली तंत्र है। भाजपा के इनर सर्कल (भीतर) में उन्हें इसी नाम से जाना जाता है। यूपी आकर वे पीडीए पर ज्ञान बांच रहे हैं, लेकिन बताएं कि क्या रामधन वसूली करने यूपी आए हैं।



Source link

Previous Post

सात्विक-चिराग की जोड़ी सीजन के दूसरे खिताब से एक जीत दूर, तीसरी बार चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे

Next Post

सोनभद्र. शिक्षकों का सम्मान कर मनाया शिक्षक दिवस, एबीवीपी ने आयोजित किया ‘शिक्षक अभिनंदन समारोह

Next Post

सोनभद्र. शिक्षकों का सम्मान कर मनाया शिक्षक दिवस, एबीवीपी ने आयोजित किया ‘शिक्षक अभिनंदन समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.