• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मथुरा में JE को कार ने मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटने का आरोप, गाड़ी पर था BJP का झंडा

Admin by Admin
September 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
मथुरा में JE को कार ने मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटने का आरोप, गाड़ी पर था BJP का झंडा


Last Updated:September 05, 2026, 17:45 IST

Mathura Accident News : मथुरा की एक घटना ने हर किसी को झकझोर दिया. आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद कार चालक ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के JE विक्रांत भारती को टक्कर मार दी और फिर कार रोकने के बजाय उन्हें सड़क पर कई मीटर तक घसीटता चला गया.

मथुरा में JE को कार ने मारी टक्कर, कई मीटर तक घसीटने का आरोपZoom

सड़क दूर्घटना की तस्वीर आई सामने.

मथुरा : यूपी में मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में 31 अगस्त को हुई एक घटना को लेकर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के JE विक्रांत भारती के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद एक कार चालक ने JE को टक्कर मार दी. इसके बाद चालक ने कार रोकने के बजाय उन्हें सड़क पर कई मीटर तक घसीट दिया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आरोप है कि कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी.

बताया जा रहा है कि विक्रांत भारती छाता में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में तैनात हैं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद जब पीड़ित की ओर से पुलिस से शिकायत की गई तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया. परिवार का कहना है कि जिस तरह से कार से टक्कर मारने के बाद JE को घसीटे जाने का आरोप है, उसे सिर्फ सड़क हादसा मानकर कार्रवाई नहीं होनी चाहिए. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

घटना से जुड़ा एक और पहलू चर्चा में है. बताया जा रहा है कि जिस कार से यह घटना हुई, उस पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ था. परिजनों का सवाल है कि अगर कार चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी और टक्कर के बाद भी गाड़ी नहीं रोकी, तो मामले में कार्रवाई किस धाराओं में की जानी चाहिए. परिवार चाहता है कि घटना के CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाए.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें

Location :

Mathura,Mathura,Uttar Pradesh

First Published :

September 05, 2026, 17:41 IST



Source link

Previous Post

Who is Keyaa Banerjee: खुद 45 किलो की, वजन उठाया 140… कौन हैं भारत की कीया बनर्जी जिनका डेडलिफ्ट हुआ वायरल

Next Post

केकराही. नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Next Post

केकराही. नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.