• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

1 फिल्म, 1 हीरो और 4 अलग-अलग किरदार, एक्टर ने दांव पर लगा दी थी जान, कमाई से हिल गया था पूरा हिन्दुस्तान

Admin by Admin
September 5, 2026
in मनोरंजन
0
1 फिल्म, 1 हीरो और 4 अलग-अलग किरदार, एक्टर ने दांव पर लगा दी थी जान, कमाई से हिल गया था पूरा हिन्दुस्तान


Last Updated:September 05, 2026, 16:14 IST

Actor: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनमें कहानी से ज्यादा दर्शकों को यह जानने की एक्साइटमेंट होती है कि आखिर पर्दे पर दिख रहा ये एक्टर इतना अलग कैसे नजर आ रहा है? कभी वह जबरदस्त बॉडी वाला पहलवान दिखता है, तो कभी हैंडसम मॉडल, कभी डरावना जीव और फिर ऐसा शख्स, जिसे पहचानना तक मुश्किल हो जाए. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर झामफाड़ कमाई की थी.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में एक ही कलाकार का एक फिल्म में कई किरदार निभाना हमेशा दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहा है. कमल हासन ने ‘दशावतारम’ में 10 अलग-अलग रोल्स निभाकर तहलका मचा दिया था. संजीव कुमार ने ‘नया दिन नई रात’ में 9 किरदारों से अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. वहीं, श्रीदेवी ने ‘चालबाज’ में डबल रोल और गोविंदा ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में डबल रोल से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. लेकिन क्या आपको 2015 में आई वो फिल्म याद है, जहां बात सिर्फ कई किरदार निभाने की नहीं थी. इस फिल्म के लिए हीरो ने अपने शरीर के साथ इतना बड़ा एक्सपेरिमेंट किया कि उसका वजन करीब 86 किलो से घटकर 56 किलो तक पहुंच गया. कभी वह बॉडीबिल्डर बना, कभी मॉडल और फिर एक बेहद डरावने अवतार में नजर आया.

जिस फिल्म की बात बात कर रहे हैं, वह है 2015 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘आई’, जिसमें विक्रम ने चार बिल्कुल अलग अवतार निभाए थे. फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया था और इसमें एमी जैक्सन, सुरेश गोपी, उपेन पटेल और एन. संथानम भी लीड रोल्स में थे. फिल्म ‘आई’ 14 जनवरी 2015 को रिलीज हुई थी. करीब 188 मिनट लंबी इस फिल्म को रोमांटिक एक्शन थ्रिलर के तौर पर बनाया गया था.

‘आई’ की सबसे बड़ी खासियत विक्रम का ट्रांसफॉर्मेशन था. उन्होंने फिल्म में बॉडीबिल्डर, मॉडल, बीस्ट और हंचबैक जैसे चार अलग-अलग लुक्स में काम किया. कहानी का मुख्य किरदार लिंगेसन है, जो बॉडीबिल्डर बनने का सपना देखता है और बाद में मॉडलिंग की दुनिया में पहुंच जाता है. उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसके दुश्मन उसे एक खतरनाक वायरस का इंजेक्शन देकर बुरी तरह विकृत कर देते हैं. इसके बाद कहानी उसके बदले के इर्द-गिर्द घूमती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विक्रम ने इस किरदार को सिर्फ मेकअप के सहारे निभाने के बजाय अपनी बॉडी पर भी जबरदस्त काम किया. बॉडीबिल्डर वाले हिस्से के लिए उन्होंने वजन और मसल्स बढ़ाईं. इसके बाद मॉडल वाले लुक के लिए शरीर को स्लीमर किया और फिर विकृत किरदार के लिए वजन बेहद कम कर दिया. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका वजन करीब 90 किलो से घटकर 56 किलो तक कर लिया था.

Advertisement
Advertisement

विक्रम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस ट्रांसफॉर्मेशन के दौरान भूख उनके लिए सबसे मुश्किल हिस्सा बन गई थी. उन्होंने बताया कि एक दौर में वह बेहद सीमित मात्रा में खाना खाते थे. रिपोर्ट के अनुसार, उनका खाना छोटे-छोटे हिस्सों में बंटा हुआ था, जिसमें वाइट ऐग्स और आधा सेब जैसी चीजें शामिल थीं. उन्होंने अपने वजन को कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और करीब 15 किलोमीटर साइकिलिंग भी की.

इस दौरान उनका परिवार भी उनकी सेहत को लेकर परेशान था. निर्देशक शंकर ने खुद माना था कि विक्रम जिस तरह तेजी से वजन घटा रहे थे, उससे वह चिंतित थे. शंकर के मुताबिक, उन्होंने विक्रम से वजन घटाने के लिए कहा भी नहीं था, लेकिन एक्टर खुद इस ट्रांसफॉर्मेशन पर अड़े हुए थे.

सिर्फ वजन कम करना ही चुनौती नहीं थी. विक्रम को फिल्म के कुछ हिस्सों में भारी प्रोस्थेटिक मेकअप के साथ लंबे समय तक शूटिंग करनी पड़ती थी. एक रिपोर्ट की मानें तो यह मेकअप कई बार 11 से 17 घंटे तक स्किन पर रहता था और इससे उन्हें स्किन पर रैश की समस्या भी हुई. विक्रम ने बाद में इसे अपनी सबसे कठिन फिल्मों में से एक बताया था. उन्होंने बताया था कि प्रोस्थेटिकमें उन्हें पूरा एक साल लगभग अनजान चेहरे के साथ शूटिंग करनी पड़ी. यहां तक कि सेट पर काम करने वाले लोग भी कई बार उन्हें पहचान नहीं पाते थे. वजन घटाने के दौरान उन्होंने सामाजिक मेल-जोल भी कम कर दिया था, क्योंकि लोग उनकी हालत देखकर लगातार सवाल पूछने लगे थे.

फिल्म ‘आई’ को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत आई थी, जो 2015 के दौर में एक बहुत बड़ा बजट माना जाता था. फिल्म 14 जनवरी 2015 पोंगल और मकर संक्रांति के मौके पर थिएटर्स में उतरी, तो इसने सफलता के नए झंडे गाड़ दिए. फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई की. फिल्म ने भारत और विदेश मिलाकर कुल 240 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस बिजनेस किया. फिल्म ने अपने कुल लागत यानी बजट से दोगुने से भी ज्यादा की कमाई करके इतिहास रच दिया. यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 05, 2026, 16:14 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. सवालों में नगर पंचायत ओबरा की विकास प्रणाली, अमृत सरोवर तालाब में गिराया जा रहा गंदा पानी

Next Post

Kidambi Srikanth China Masters: श्रीकांत का चीन मास्टर्स में सफर खत्म, हांगकांग के ली चेक ने सीधे गेम में हराया

Next Post
Kidambi Srikanth China Masters: श्रीकांत का चीन मास्टर्स में सफर खत्म, हांगकांग के ली चेक ने सीधे गेम में हराया

Kidambi Srikanth China Masters: श्रीकांत का चीन मास्टर्स में सफर खत्म, हांगकांग के ली चेक ने सीधे गेम में हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.