• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘पुरुषों का तनाव कम करते हैं मेरे वीडियो’, पूनम पांडे ने अपने एडल्ट कंटेंट को बताया ‘सोशल सर्विस’

Admin by Admin
September 5, 2026
in मनोरंजन
0
‘पुरुषों का तनाव कम करते हैं मेरे वीडियो’, पूनम पांडे ने अपने एडल्ट कंटेंट को बताया ‘सोशल सर्विस’


Last Updated:September 05, 2026, 12:43 IST


Poonam Pandey: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया में कुछ चेहरे ऐसे हैं, जो अपने काम से ज्यादा बेबाक अंदाज के कारण सुर्खियों में रहते हैं. पूनम पांडे भी इसी लिस्ट में शामिल हैं. वह अकसर अपनी बात बिना लाग-लपेट के रखने के लिए जानी जाती हैं और यही वजह है कि उनके बयान सामने आते ही चर्चा शुरू हो जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने एडल्ट वीडियोज को लेकर सोच और निजी नजरिए को लेकर खुलकर बात की, जिसके बाद उनका बयान तेजी से चर्चा में आ गया है.

नई दिल्ली. अपने बोल्ड अंदाज और विवादित बयानों के लिए मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र में हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में पूनम पांडे ने अपने इरोटिक यानी एडल्ट गानों और वीडियोज को ‘सोशल सर्विस’ करार दिया है. उनका मानना है कि उनके वीडियो तनावग्रस्त और परेशान पुरुषों को राहत देने का काम करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारत में प्रोस्टीट्यूशन (वेश्यावृत्ति) को कानूनी दर्जा देने की भी वकालत की है. फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram

पूनम पांडे ने कहा कि आज बहुत से पुरुष तनाव और फ्रस्ट्रेशन से जूझ रहे हैं और अगर उनकी कोई वीडियो उन्हें कुछ समय के लिए राहत देती है, तो इसमें गलत क्या है. फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram

आरवीसीजे मूवीज को दिए गए पॉडकास्ट में जब पूनम पांडे से उनके कॉटेंट पर बातचीत की. उन्होंने कहा कि वे जो काम करती हैं, वह देश और दुनिया के लिए एक तरह से भलाई का काम है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पूनम पांडे ने कहा, ‘यह एक बहुत बड़ी सोशल सर्विस है. आज के समय में लोग बहुत स्ट्रेस्ड हैं, खासकर पुरुष बहुत तनाव में रहते हैं. अगर मेरे एक वीडियो को देखकर उनका तनाव कम हो जाता है या वे शांत हो जाते हैं, तो इसमें क्या खराबी है?’ उन्होंने आगे कहा कि जिस लेवल पर भी उन्होंने काम किया है, उसे बहुत ही खूबसूरती से शूट किया गया है. यह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बहुत अच्छा काम है. फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram

देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए पूनम पांडे ने वेश्यावृत्ति को कानूनी रूप देने की बात कही. उन्होंने तर्क दिया, ‘बाहर क्राइम रेट्स क्या हो रहे हैं. भारत में प्रोस्टीट्यूशन को लीगल कर देना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और क्राइम रेट में काफी कमी आएगी.’ फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram

अपने वीडियोज के कारण मिलने वाली आलोचना और ट्रोलिंग पर पूनम ने बेबाकी से जवाब दिया. उन्होंने खुलासा किया कि सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा उनके कुछ दोस्त और इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी परिचित भी उनका मजाक उड़ाते हैं, जबकि वही लोग खुद उनके वीडियोज देखते हैं. फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram

ट्रोलिंग पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए पूनम ने कहा कि कमेंट्स पढ़कर कभी-कभी उनका मन करता है कि वे भी गालियां लिखकर करारा जवाब दें, लेकिन फिर वे खुद को यह याद दिलाकर रोक लेती हैं कि उनका अपना एक स्टैंडर्ड है. उन्होंने भड़ास निकालते हुए कहा, ‘कभी-कभी लगता है कि पूछूं भाई तू है कौन? तेरी खुद की हालत कितनी बुरी है, मुझे तो उल्टा उन पर दया आती है.’ फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram

आपको बता दें कि पूनम पांडे को आखिरी बार एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में देखा गया था. वह शो के फिनाले से कुछ दिन पहले एविक्ट हो गई थीं. उनका यह नया बयान अब इंटरनेट पर एक नई बहस को जन्म दे चुका है. फोटो साभार-@poonampandeyreal/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 05, 2026, 12:43 IST



Source link

Previous Post

बातें नहीं, ऐक्शन… रांची में भड़के छात्र, 5 और अनशन पर बैठे, क्या बोले CM सोरेन?, Jharkhand Hindi News

Next Post

कभी कपड़े तो कभी पर्सनल लाइफ पर भद्दे सवाल… जब महिला एथलीटों का फूटा गुस्सा, मौके पर ही की बोलती बंद

Next Post
कभी कपड़े तो कभी पर्सनल लाइफ पर भद्दे सवाल… जब महिला एथलीटों का फूटा गुस्सा, मौके पर ही की बोलती बंद

कभी कपड़े तो कभी पर्सनल लाइफ पर भद्दे सवाल... जब महिला एथलीटों का फूटा गुस्सा, मौके पर ही की बोलती बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.