• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP Weather: नदियां उफान पर, कई इलाके बाढ़ में… यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

Admin by Admin
September 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP Weather: नदियां उफान पर, कई इलाके बाढ़ में… यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लगातार मानसून सक्रिय बना हुआ है. जन्माष्टमी के दिन भी जमकर बदरा बरसे. यहां तक कि मानसूनी बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं. 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. इससे 3.53 लाख लोग प्रभावित हैं. अब तक 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है. फिलहाल 4,847 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं. वहीं अगर आज के मौसम की बात करें तो सहारनपुर से लेकर ललितपुर समेत 10 जिलों के मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है. घर से निकलने से पहले अपने मौसम का हाल जान लें.

सुबह से झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत… नोएडा में दिनभर ठंडा रहने का अनुमान
नोएडा में सुबह से आसमान में छाए बादल जमकर बरस रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत की सांस मिली है. नोएडा में बीते करीब एक घंटे से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक पूरे दिन मौसम ठंडा और सुहावना बना रह सकता है. बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, वहीं आसमान में बादल छाए रहने की संभावना भी बनी हुई है.

गाजियाबाद में दिन भर बरस सकते हैं आज बादल
गाजियाबाद में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है. आज सुबह के समय तेज बारिश हुई जिसके बाद अब रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है. लगातार बारिश के चलते मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है. शुक्रवार को भी शहर में बारिश हुई थी. शनिवार को भी दिनभर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है.

बारिश की फुहारों से बदला ग्रेटर नोएडा का नजारा, मौसम हुआ बेहद सुहावना
ग्रेटर नोएडा में सुबह से आसमान में छाए बादलों और रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. बारिश की फुहारों के बीच ग्रेटर नोएडा का नजारा बेहद खूबसूरत नजर आया. कई इलाकों में सुबह से ही बादलों की घनी चादर छाई रही, जबकि हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट महसूस की गई. मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली.

यहां बरसेंगे बदरा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5, 6 और 7 सितंबर को भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. आज के लिए मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. ललितपुर, सहारनपुर, बिजनौर, महामायानगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा और झांसी में आज जमकर बदरा बरसेंगे और आंधी-तूफान जैसे हालात बन सकते हैं.

लेटे हुए हनुमानजी जलमग्न

बता दें, प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर हैं. शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी लेटे हुए हनुमानजी जलमग्न हैं. मंदिर चारों तरफ से पानी से घिरा है. गर्भगृह डूब चुका है. वाराणसी और उन्नाव की गलियों में नावें चलीं. चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर घटने से सड़कों पर कीचड़ हो गया. पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 63 जिलों में बारिश दर्ज की गई. सबसे ज्यादा 49.8 मिमी बारिश ललितपुर में हुई.

क्या बोले मौसम वैज्ञानिक?

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठा कम दबाव का क्षेत्र अब आगे बढ़कर उत्तरी-पूर्वी मध्य प्रदेश के पास पहुंच गया है. इसके साथ ही हवा का एक चक्रवात उत्तरी हरियाणा के ऊपर बना हुआ है. इन दोनों वजहों से यूपी में मानसून बहुत मजबूत हो गया है. अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.



Source link

Previous Post

आयुष शेट्टी ने वर्ल्ड नंबर 1 शी यू की को हराकर तहलका मचाया, पीवी सिंधु की भी आसान जीत, Other-sports Hindi News

Next Post

केकराही. जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गये, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

Next Post

केकराही. जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गये, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.