• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

केकराही. जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गये, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@रामकेश यादव….


पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित खैरपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव खैराही गांव में 63केवीए, एवं उसी फीडर के अंतर्गत इमामबाड़े में भी एक 10केवीए,तथा करमा फीडर के अंतर्गत आने वाले इमामबाड़े में भी 10 के लिए का ट्रांसफार्मर बिग त कई दिनों से जला पड़ा है।

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को दे दिया है ।लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है जिससे ग्रामीण बारिश के मौसम में अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पस ही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली विद्युत आपूर्ति बदहाल है जिसमें कई दिनों से कई ट्रांसफार्मर जले पड़े है ।जानकारी के बावजूद भी कोई सक्षम अधिकारी द्वारा पहल नहीं किया जा रहा है । पसही विद्युत अपके से निकलने वाली खैरपुर फीडर अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति जो खैराही से होकर जाती है जहां लगे मुख्य नहर घाघर के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन-चार दिन से जला पड़ा हुआ है जिससे आधा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर है ।

वही इमामबाड़े में भी एक 10 केवीए का ट्रांसफार्मर भी खैरपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव में जला है इसी प्रकार करमा फीडर के अंतर्गत आने वाले इमामबाड़ा के पास ही 10 केवीए का ट्रांसफार्मर भी कई दिनों से जाला है ।सभी उपरोक्त जले ट्रांसफार्मरों की ग्रामीणों ने संबंधित को शिकायत किया और जानकारी दी फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ।

जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूरी बन गया ग्रामीणों ने तत्काल जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है जिससे अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को निजात मिल सके।

इस संदर्भ में सहायक अभियंता श्रवण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना हमें प्राप्त है बरसात के कारण ट्रांसफॉर्मर रिपेयर नहीं हो पा रहा है एक-दो दिन में सभी ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे।

Previous Post

UP Weather: नदियां उफान पर, कई इलाके बाढ़ में… यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

Next Post

सलखन. अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मंदिर में छेड़छाड़ से ग्रामीणों में आक्रोश

Next Post

सलखन. अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मंदिर में छेड़छाड़ से ग्रामीणों में आक्रोश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.