• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, मंदिर में छेड़छाड़ से ग्रामीणों में आक्रोश

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@बद्री प्रसाद…..


चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी टोला ओबरी स्थित दलित बस्ती में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। आरोप है कि रात में मंदिर की मूर्तियों के साथ भी छेड़छाड़ की गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताया।

ग्रामीणों के अनुसार घटना शनिवार रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ओबरी निवासी रविंद्र (45) पुत्र रामलोचन यादव पर अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने तथा मंदिर की मूर्तियों से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उक्त व्यक्ति की मानसिक स्थिति असामान्य बताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना पर सीओ सदर, चोपन थाना प्रभारी और गुरमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया-बुझाया और स्थिति को शांत कराया। किसी तरह का विवाद या तनाव न बढ़े, इसके लिए घटनास्थल पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।

पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त अंबेडकर प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने के लिए टीम को वाराणसी भेजे जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल रहा, हालांकि पुलिस की तत्परता से स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Previous Post

केकराही. जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गये, ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर

Next Post

सिंगरौली के सरई क्षेत्र में कैलाश मोटर्स के गोदाम में भीषण आग, ऑटो पार्ट्स जलकर खाक, लाखों का नुकसान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली के सरई क्षेत्र में कैलाश मोटर्स के गोदाम में भीषण आग, ऑटो पार्ट्स जलकर खाक, लाखों का नुकसान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के सरई क्षेत्र में कैलाश मोटर्स के गोदाम में भीषण आग, ऑटो पार्ट्स जलकर खाक, लाखों का नुकसान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.