Last Updated:
Salman Khan Cowboy Look Viral: सलमान खान ने काउबॉय लुक में शुरू की ‘बिग बॉस 20’ की शूटिंग. वायरल तस्वीरों में हैंडसम दिखे भाईजान, लेकिन पैपराजी की धक्का-मुक्की पर क्यों भड़क गए? जानिए सेट पर हुए इस ड्रामे की पूरी सच्चाई.
नई दिल्ली: बिग बॉस 20 कल यानी 6 सितंबर से शुरू हो रहा है. जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर से रियलिटी शो बिग बॉस 20 को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है. हाल ही में शूटिंग सेट के बाहर सलमान खान को एकदम अलग अंदाज में देखा गया. इस दौरान वह अपने काउबॉय लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे.
हालांकि सेट पर मीडिया और पैपराजी को पोज देते वक्त सलमान थोड़े नाराज भी दिखे और उन्होंने पैपराजी को थोड़ा पीछे हटने की हिदायत दी.
काउबॉय लुक में नजर आए सलमान
सलमान खान के इस नए लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. सेट पर वह गहरे भूरे रंग की लेदर काउबॉय हैट, नेवी ब्लू टी शर्ट और ऑलिव ग्रीन वेस्ट पहने नजर आए. अपने इस स्टाइल को उन्होंने डेनिम, सिल्वर बेल्ट और अपने मशहूर फिरोजी ब्रेसलेट के साथ पूरा किया था. उन्होंने पहले अकेले पोज दिए और फिर पैपराजी की रिक्वेस्ट पर उनके साथ भी तस्वीरें खिंचवाई.
पैपराजी पर भड़के भाईजान
पोज देने के बावजूद सलमान खान का मूड कुछ खास अच्छा नजर नहीं आ रहा था. वह पैपराजी की लगातार फोटोज लेने की आदत से थोड़े चिढ़े हुए दिखे. उन्हें यह कहते हुए सुना गया कि यह मेरा काम नहीं है और मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है. जब पैपराजी बार बार उनसे पोज देने के लिए कहते रहे तो उन्होंने चिढ़कर कहा, फोटो, फोटो, फोटो. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि वह किस बात से परेशान थे.
6 सितंबर से शुरू हो रहा नया सीजन
बिग बॉस का यह 20वां सीजन 6 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. फैंस सलमान खान को फिर से होस्ट के रूप में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. आपको बता दें कि सलमान खान 2010 में बिग बॉस सीजन 4 से इस शो से जुड़े थे और तब से वह लगातार इसके मेन होस्ट बने हुए हैं. बीच में कुछ समय के लिए संजय दत्त और फराह खान ने भी शो होस्ट किया था. इस शो में कई कंटेस्टेंट्स एक घर के अंदर बंद रहते हैं और उन पर चौबीसों घंटे कैमरों की नजर रहती है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दैनिक …
और पढ़ें
