• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘बाबा’ कहने पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, गुस्से में हुए लाल, दिखाई आंखें, जानें क्या है पूरा माजरा

Admin by Admin
September 5, 2026
in मनोरंजन
0
‘बाबा’ कहने पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, गुस्से में हुए लाल, दिखाई आंखें, जानें क्या है पूरा माजरा


Last Updated:September 05, 2026, 09:31 IST

सलमान खान अपने बेबाक अंदाज और दबंग व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कई बार उनका गुस्सा भी कैमरे में कैद हो जाता है. हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब मुंबई में कैमरों से घिरे अभिनेता अचानक नाराज हो गए.

'बाबा' कहने पर पैपराजी पर भड़के सलमान खान, गुस्से में हुए लाल, दिखाई आंखेंZoom

सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पैपराजी पर गुस्सा फूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मुंबई में एक इवेंट की शूटिंग के दौरान जब वहां मौजूद फोटोग्राफर्स ने उन्हें ‘बाबा’ कहकर पुकारा तो भाईजान का पारा चढ़ गया. डार्क ब्लू जीन्स, ब्लैक टी-शर्ट और काउबॉय हैट में नजर आ रहे सलमान ने तुरंत सख्त लहजे में पैपराजी को फटकारते हुए नजर आए. शूटिंग के दौरान सलमान कुछ फोटोग्राफर्स की बातों से नाराज नजर आए और उन्होंने उन्हें साफ शब्दों में जवाब दिया. ये क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का नया सीजन शुरू होने से पहले ही सलमान खान सुर्खियों में आ गए हैं. शो के 20वें सीजन के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग शुरू हो चुकी है और सेट से सलमान की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लेकिन इस बार चर्चा उनके लुक या होस्टिंग को लेकर नहीं, बल्कि पपराजी के साथ हुई उनकी एक बातचीत को लेकर है.

‘बाबा’ कहने पर भड़के सलमान

4 सितंबर को मुंबई में ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग के दौरान सलमान खान पैपराजी के लिए पोज दे रहे थे. इसी दौरान एक फोटोग्राफर ने उन्हें ‘बाबा’ कहकर पुकारा. यह सुनकर सलमान ने जवाब दिया, ‘बाबा? ये तेरा काम नहीं है. मुझे कैमरा के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है.’ इसके बाद जब फोटोग्राफर्स ने लगातार उनसे तस्वीरों के लिए पोज देने को कहा तो सलमान ने नाराजगी में कहा, ‘फोटो… फोटो…फोटो.’ यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

View this post on Instagram





Source link

Previous Post

मोहन भागवत का BJP और RSS को संदेश- जेन Z देश विरोधी नहीं, हमसे ज्यादा ईमानदार है, National Hindi News

Next Post

हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड से क्यों हार गई भारत की टीम? हेड कोच ने बताई हार की वजह, Hockey Hindi News

Next Post
हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड से क्यों हार गई भारत की टीम? हेड कोच ने बताई हार की वजह, Hockey Hindi News

हॉकी विश्व कप में इंग्लैंड से क्यों हार गई भारत की टीम? हेड कोच ने बताई हार की वजह, Hockey Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.