• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

UP News Live: देर से स्कूल पहुंची बेटी को बनाया मुर्गा, भड़क उठा पिता, पहुंचकर हेड टीचर की कर दी धुनाई

Admin by Admin
September 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
UP News Live: देर से स्कूल पहुंची बेटी को बनाया मुर्गा, भड़क उठा पिता, पहुंचकर हेड टीचर की कर दी धुनाई


UP News and Updates in Hindi : उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी और ताजा खबरों के लिए बने रहिए न्यूज18 के साथ. यूपी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के जश्न के बीच कई जिलों से हादसे और विवाद की खबरें सामने आईं. मथुरा में 500 ड्रोन से कृष्ण लीलाओं का भव्य प्रदर्शन हुआ, तो मेरठ पुलिस लाइन में अफसर परिवार के साथ भजनों पर झूमते नजर आए. वहीं उन्नाव में पति पर पत्नी को गंगा में धक्का देने का आरोप लगा. शाहजहांपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई, जबकि गोरखपुर में छात्रा को सजा देने पर उसके पिता ने स्कूल में हेड टीचर की पिटाई कर दी. सुल्तानपुर में भी डंपर की टक्कर से मां-बेटी की जान चली गई.

September 5, 202608:51 IST

डिप्टी CM केशव मौर्य कल प्रयागराज आएंगे, लोक संस्कृति उत्सव में होंगे शामिल

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार, 6 सितंबर को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे. दोपहर 3:15 बजे वह सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे. इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. शाम 4:50 बजे एनसीजेडसीसी पहुंचकर उत्तर प्रदेश लोक संस्कृति उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. शाम 6 बजे सिविल लाइंस के निजी होटल में प्रयागराज और कौशांबी विकास के अमृत धारा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. डिप्टी सीएम प्रयागराज में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

September 5, 202608:22 IST

बुलंदशहर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, 17 मुकदमों में आरोपी अरबाज को लगी गोली

बुलंदशहर के स्याना में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई. बीबीनगर रोड स्थित निर्माणाधीन चौकी के पास दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश अरबाज उर्फ पहाड़ी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अरबाज पर अलग-अलग थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि 3 सितंबर की मुठभेड़ में वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था.

September 5, 202607:47 IST

इटावा में रिटायर्ड डाककर्मी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार के जेल जाने से थे परेशान

इटावा के ऊसराहार क्षेत्र के कदमपुर गांव में रिटायर्ड डाककर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत और परिवार के पांच सदस्यों के जेल जाने के बाद से वह परेशान थे. 26 अप्रैल 2025 को एक हिंदू युवती ने जान दे दी थी, जिसके मामले में डाककर्मी, उनकी पत्नी और तीन बेटों को जेल भेजा गया था. पुलिस उत्पीड़न और परिवार के सदस्यों के जेल जाने से दुखी होकर जान देने की बात सामने आई है.

 

September 5, 202607:46 IST

सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा नेता पर FIR, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस परिसर में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. वह बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फईम के चाचा बताए जा रहे हैं. सर्किट हाउस प्रभारी अनित कुमार की तहरीर पर PWD विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है. बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता ने ही नमाज पढ़ते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था.

 

 

 

September 5, 202607:16 IST

यूपी में बच्चों के अश्लील वीडियो बेचने वाली महिला गिरफ्तार

फिरोजाबाद में टेलीग्राम पर बच्चों-युवतियों के अश्लील वीडियो बेचने वाली महिला पकड़ी गई है. वह पहले ग्रुप का सब्सक्रिप्शन लेकर खुद वीडियो डाउनलोड करती थी. फिर 500 से 2000 रुपए में लोगों को इसे बेचती थी. लखनऊ साइबर सेल की सूचना पर गुरुवार शाम 6 बजे पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया. महिला खुद 6 साल की बेटी की मां है. मायके में रहने वाली 12वीं पास महिला इतनी शातिर तरीके से ये काम कर रही थी कि घर वालों को भी भनक नहीं लगी. अवैध संबंधों के शक में महिला की दो बार शादी और दोनों बार तलाक हुआ. पुलिस ने रजावली इलाके में रहने वाली महिला को जेल भेज दिया है.

September 5, 202606:40 IST

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों को कौन सी वैक्सीन लगी, क्यों छिपा रहा निगम?

शहर में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर राज्य सूचना आयोग ने सवाल उठाए हैं. राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम ने निगम से पूछा है कि अगर स्ट्रीट डॉग्स को वैक्सीन लगाई जा रही है तो उसकी खरीद भी की जा रही होगी. ऐसे में वैक्सीन कहां से और कितने रुपये में खरीदी गई. इससे संबंधित दस्तावेज कहां है? इन सवालों की जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है? एक आरटीआई के जवाब में निगम ने बताया था कि स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण का काम एक एनजीओ से कराया जा रहा है. 1 अक्टूबर, 2023 से 15 अप्रैल, 2026 के बीच 22,494 स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण किए जाने की जानकारी दी गई थी. आवेदक ने एनजीओ को किए गए भुगतान का ब्योरा मांगा था. निगम ने इसे तीसरे पक्ष के आर्थिक हितों से जुड़ी सूचना बताते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया था.

September 5, 202605:45 IST

छात्रा को मुर्गा बनाने पर भड़का पिता, स्कूल में हेड टीचर की पिटाई

गोरखपुर के गोला इलाके के सरकारी स्कूल में छात्रा को सजा देने पर हंगामा हो गया. आरोप है कि स्कूल देर से पहुंचने पर कक्षा 6 की छात्रा को हेड टीचर ने मुर्गा बनाया था. इसकी जानकारी मिलने पर छात्रा का पिता स्कूल पहुंचा और सभी स्टाफ के सामने हेड टीचर की पिटाई कर दी. आरोप है कि मारपीट में उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए. हेड टीचर की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के पिता के खिलाफ मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया है. मामले की जांच उप निरीक्षक सुमित कुमार राय को सौंपी गई है.

September 5, 202605:45 IST

मेरठ पुलिस लाइन में जन्माष्टमी की धूम, ADG-DIG-SSP समेत अफसर भजनों पर झूमे

मेरठ पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान ADG, DIG, SSP और SP सिटी समेत पुलिस अधिकारियों ने परिवार के साथ भगवान कृष्ण की भक्ति की. भजनों की धुन पर अधिकारी और पुलिसकर्मी नृत्य करते नजर आए. पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और बड़ी संख्या में लोग कृष्ण भक्ति में झूमते दिखाई दिए.

September 5, 202605:45 IST

उन्नाव में पत्नी को गंगा में फेंकने का आरोप, पति ने पुलिस को बताया- खुद कूद गई

उन्नाव के सफीपुर इलाके में शुक्रवार शाम पुल के बीच पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को गंगा नदी में धक्का दे दिया. घटना के बाद पति ने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी पत्नी गंगा में कूद गई है. पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें पत्नी के अफेयर को लेकर शक करने की बात सामने आई. गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश जारी है.

September 5, 202605:45 IST

मथुरा में पहली बार ड्रोन शो से सजी कृष्ण जन्मोत्सव की रात

मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव पर पहली बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन हुआ. 500 ड्रोन के जरिए आसमान में भगवान कृष्ण की लीलाओं का अद्भुत प्रदर्शन किया गया. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से यह ड्रोन प्रस्तुति कराई गई. हालांकि, बारिश के कारण ड्रोन शो प्रभावित हुआ.



Source link

Previous Post

कल हॉकी विश्व कप के मैच में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान,, Hockey Hindi News

Next Post

रेणुकूट. मध्यरात्रि में गूंजा नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Next Post

रेणुकूट. मध्यरात्रि में गूंजा नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.