• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मध्यरात्रि में गूंजा नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

Jitendra by Jitendra
September 5, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


नगर के मुर्धवा स्थित प्रसिद्ध राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजे जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इस पावन अवसर पर भगवान के दर्शन और जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे।

मध्यरात्रि में निर्धारित समय पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन किए और आरती में शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

भगवान के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक मंदिर में डटे रहे।

जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया था। मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। आयोजन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने संभाली।

चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज पुलिस दल के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखा। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न हो, इसके लिए पुलिस टीम लगातार निगरानी करती रही।

जन्मोत्सव के दौरान मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा और देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उमड़ती रही।

Previous Post

UP News Live: देर से स्कूल पहुंची बेटी को बनाया मुर्गा, भड़क उठा पिता, पहुंचकर हेड टीचर की कर दी धुनाई

Next Post

Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Singrauli News: सिंगरौली के मोरवा थाना क्षेत्र स्थित एनसीएल कॉलोनी में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.