• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mirzapur The Movie vs Hanuman Ansh: ‘मिर्जापुर’ की भौकाली शुरुआत, ‘सैयारा’-‘आवारापन 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’

Admin by Admin
September 5, 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur The Movie vs Hanuman Ansh: ‘मिर्जापुर’ की भौकाली शुरुआत, ‘सैयारा’-‘आवारापन 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड, 100 करोड़ के करीब पहुंची ‘हनुमान अंश’


Last Updated:September 05, 2026, 06:34 IST

साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म का भारत में डबल डिजिट के साथ खाता खुला है. पहले दिन ही इस मूवी ने रफ्तार पकड़ ली है. वहीं दूसरी ओर, नीम करोली बाबा पर आधारित ‘हनुमान अंश’ चौथे हफ्ते भी जलवा बरकरार है. बहुत जल्द यह मूवी 100 करोड़ी क्लब में शामिल होने वाली है.

नई दिल्ली. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यूज मिले हैं, वहीं दर्शकों ने भी इसे एंटरटेनमेंट का कम्प्लीट पैकेज बताया है. बॉक्स ऑफिस पर भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की भौकाली शुरुआत हुई है. डबल डिजिट से फिल्म का खाता खुला है. दूसरी तरफ, नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी बॉक्स ऑफिस पर सीना ताने खड़ी है. (फोटो साभार: Sacnilk)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स थोड़े असमंजस में थे कि क्या ओटीटी पर सुपरहिट रही किसी वेब सीरीज को देखने के लिए लोग थिएटर्स तक खींचे चले आएंगे और टिकट के पैसे खर्च करेंगे? लेकिन ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो तबाही मचाई है, उसने सारे सवालों के जवाब दे दिए हैं. (फोटो साभार: Sacnilk)

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने अपने पहले ही दिन 24.78 करोड़ का बंपर कलेक्शन कर डाला है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने 24.60 करोड़ का बिजनेस किया है, जबकि तेलुगु वर्जन से 15 लाख रुपये की कमाई हुई है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है. (फोटो साभार: Sacnilk)

Add News18 as
Preferred Source on Google

25 करोड़ की ओपनिंग ने पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा सितारों को सीधे इस ए-लिस्ट स्टार्स के क्लब में लाकर खड़ा कर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने ‘सैयारा (21.50 करोड़) और ‘आवारापन 2’ (22 करोड़) के ओपनिंग डे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. (फोटो साभार: Sacnilk)

Advertisement
Advertisement

कालीन भैया (पकंज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) के भौकाल ने साबित कर दिया है कि अब कंटेंट और दमदार किरदारों के आगे बड़े-बड़े स्टार्स का स्टारडम भी फीका पड़ सकता है. उम्मीद है कि फर्स्ट वीकेंड पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई में जबरदस्त उछाल आ सकता है. (फोटो साभार: Sacnilk)

दूसरी तरफ, विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ का जलवा चौथे हफ्ते भी बरकरार है. यह मूवी नीम करोली बाबा पर बनी है, जिसे दर्शकों को खूब प्यार मिल रहा है. हैरानी की बात है कि दो हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन तीसरे हफ्ते इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब हैरान हो गए. (फोटो साभार: Sacnilk)

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज के बाद भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है. 29वें दिन भी यह भक्ति मूवी बॉक्स ऑफिस पर सीना तानकर खड़ी है. सैकनिल्क की मानें तो 5वें शुक्रवार को ‘हनुमान अंश’ ने 10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
इस दौरान सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी 47 फीसदी रही. (फोटो साभार: Sacnilk)

इस तरह ‘हनुमान अंश’ ने भारत में अब तक 82.88 करोड रुपया का टोटल कलेक्शन कर लिया है, जबकि ग्रोस कलेक्शन 97.77 करोड़ रुपये हो चुका है. बहुत जल्द यह मूवी 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी. आपको जानकर हैरानी होगी कि विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह मूवी महज 2 करोड़ की लागत में बनी है. (फोटो साभार: Sacnilk)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 05, 2026, 06:34 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: झारखंड सरकार से फिर बातचीत फेल, MLA जयराम महतो भी करेंगे अनशन, Jharkhand Hindi News

Next Post

कैंसर, 17 किलो वजन कम हुआ, मांसपेशियां गायब, फिर भी नहीं मानी हार, विश्व चैंपियनशिप में वापसी, Other-sports Hindi News

Next Post
कैंसर, 17 किलो वजन कम हुआ, मांसपेशियां गायब, फिर भी नहीं मानी हार, विश्व चैंपियनशिप में वापसी, Other-sports Hindi News

कैंसर, 17 किलो वजन कम हुआ, मांसपेशियां गायब, फिर भी नहीं मानी हार, विश्व चैंपियनशिप में वापसी, Other-sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.