• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Mirzapur Muzaffarpur Public Review: मुजफ्फरपुर में पहले शो के बाद छाया ‘मिर्जापुर’, क्या बोले दर्शक?

Admin by Admin
September 4, 2026
in मनोरंजन
0
Mirzapur Muzaffarpur Public Review: मुजफ्फरपुर में पहले शो के बाद छाया ‘मिर्जापुर’, क्या बोले दर्शक?


Last Updated:September 04, 2026, 17:57 IST

लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही मुजफ्फरपुर के दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. पहले शो के बाद दर्शकों ने फिल्म को ‘पैसा वसूल’ बताया और कहा कि इंटरवल के बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ी.

मुजफ्फरपुर. लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही मुजफ्फरपुर के दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. शुक्रवार को शहर के सिनेमाघरों में फिल्म का पहला शो लगाया गया. शो खत्म होने के बाद बाहर निकले दर्शकों के चेहरे पर फिल्म को लेकर उत्साह साफ नजर आया. खासकर मुन्ना भैया, गुड्डू भैया, रविकिशन और कालीन भैया के किरदार और डायलॉग को लेकर दर्शकों में खूब चर्चा रही.

पहला शो देखने पहुंचे दर्शकों की मानें तो फिल्म की शुरुआत थोड़ी धीमी लगती है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ फिल्म पकड़ बनाती है. इंटरवल के बाद फिल्म में ऐसा मोड़ आता है, जहां दर्शकों का मनोरंजन बढ़ जाता है. कई दर्शकों ने इसे ‘पैसा वसूल’ फिल्म बताया.

दर्शक रिशु सिंह ने फिल्म देखने के बाद कहा कि मिर्जापुर उनके लिए पूरी तरह पैसा वसूल फिल्म रही. उन्होंने बताया कि फिल्म की शुरुआत में उतना खास रोमांच महसूस नहीं होता, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, खासकर इंटरवल के बाद फिल्म काफी मजेदार हो जाती है. उनके मुताबिक क्लाइमेक्स तक दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहती है.

वहीं रजनीश कुमार ने फिल्म के कंटेंट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें अंधविश्वास और विश्वास के बीच का अंतर काफी स्पष्ट तरीके से दिखाने की कोशिश की गई है. उनके मुताबिक फिल्म में मनोरंजन के साथ कुछ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलता है. उन्होंने भी फिल्म को फुल पैसा वसूल बताया.

विवेक कुमार को फिल्म में सबसे ज्यादा इसके डायलॉग पसंद आए. उन्होंने कहा कि फिल्म के डायलॉग को जिस अंदाज में बोला गया है, वह मिर्जापुर के फैंस को काफी पसंद आएगा. फिल्म में ऐसे डायलॉग और सीन्स देखने को मिलते हैं, जिन्हें खास तौर पर पुराने फैंस की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

सिनेमाघर से बाहर निकलते ही दर्शकों के बीच मुन्ना भैया और गुड्डू भैया के किरदार को लेकर भी चर्चा होती रही. वहीं कालीन भैया के किरदार में रवि किशन की मौजूदगी ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा. कई दर्शकों का कहना था कि फिल्म में पुराने मिर्जापुर वाले अंदाज की झलक बरकरार रखी गई है.

Location :

Muzaffarpur,Muzaffarpur,Bihar

First Published :

September 04, 2026, 17:57 IST



Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. अजीत रावत के क्षेत्रीय महामंत्री बनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आवास पर बधाइयों का तांता

Next Post

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड के सामने होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं, Hockey Hindi News

Next Post
हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड के सामने होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं, Hockey Hindi News

हॉकी वर्ल्ड कप 2026: नीदरलैंड के सामने होगी टीम इंडिया की कड़ी परीक्षा, गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं, Hockey Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement