• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अजीत रावत के क्षेत्रीय महामंत्री बनते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आवास पर बधाइयों का तांता

Jitendra by Jitendra
September 4, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..ढोल-नगाड़ों के बीच अजीत रावत का जोरदार स्वागत, क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर झूमे कार्यकर्ता


भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को संगठन द्वारा क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।

शुक्रवार की शाम उनके आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता और आसपास के लोग बधाई देने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। ढोल-नगाड़े की धुन पर कार्यकर्ता और समर्थक थिरकते भी नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़, क्षेत्रीय सदस्य अशोक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, शंभू नारायण सिंह, अनिल सिंह, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, अनुपम तिवारी, आलोक रावत सहित अन्य लोगों ने अजीत रावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

अजीत रावत ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि एक सफाई कर्मचारी के बेटे को क्षेत्रीय महामंत्री का दायित्व देकर संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह सदैव कृतज्ञ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन सेवा और जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताया।

वहीं समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड़ ने अजीत रावत को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें क्षेत्रीय महामंत्री बनाए जाने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी 2027 के चुनाव में भाजपा को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Previous Post

झारखंड प्रोटेस्ट: छात्रों का CM आवास घेरने का ऐलान, मांगा सोरेन का इस्तीफा, Jharkhand Hindi News

Next Post

Mirzapur Muzaffarpur Public Review: मुजफ्फरपुर में पहले शो के बाद छाया ‘मिर्जापुर’, क्या बोले दर्शक?

Next Post
Mirzapur Muzaffarpur Public Review: मुजफ्फरपुर में पहले शो के बाद छाया ‘मिर्जापुर’, क्या बोले दर्शक?

Mirzapur Muzaffarpur Public Review: मुजफ्फरपुर में पहले शो के बाद छाया ‘मिर्जापुर’, क्या बोले दर्शक?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.