• Home
  • Privacy Policy
Sunday, May 31, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. प्रसूता मृत्यु प्रकरण में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

JK Gupta by JK Gupta
May 31, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0…..

Sonbhadra । जनपद में अवैध एवं लापरवाहीपूर्ण चिकित्सा सेवाओं के नाम पर आमजन के जीवन से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर थाना कोन क्षेत्र में प्रसूता की मृत्यु से जुड़े चर्चित मामले में दो वांछित एवं फरार अभियुक्तों पर इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार थाना कोन में दर्ज मुकदमा संख्या 104/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 318(4) तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की धारा 34 के तहत अभियोग पंजीकृत है। आरोप है कि एक प्रसूता महिला को उपचार एवं ऑपरेशन के नाम पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां कथित रूप से लापरवाहीपूर्ण चिकित्सकीय प्रक्रिया अपनाई गई। उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी। मामले की विवेचना एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने उन पर नकद पुरस्कार घोषित किया है। प्रथम आरोपी नसीम अहमद पुत्र सरफुद्दीन निवासी खरौधी, थाना कोन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं दूसरी आरोपी सलमा पत्नी आसिफ मोहम्मद निवासी देवाटन, थाना कोन पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि इन वांछित आरोपियों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही एवं अवैध गतिविधियों के मामलों में दोषियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous Post

मुख्यालय. डॉ. रमेश कुमार मिश्रा बने सोनभद्र के नये सीएमओ, संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. प्रसूता मृत्यु प्रकरण में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
  • मुख्यालय. डॉ. रमेश कुमार मिश्रा बने सोनभद्र के नये सीएमओ, संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान
  • शक्तिनगर. शक्तेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ अनुष्ठान शुरू
  • 72 घंटे में पलटा इतिहास, 4 बड़े उलटफेर, क्ले-कोर्ट क्वीन’ की विदाई के साथ हुआ तय, इस बार फ्रेंच ओपन में मिलेंगे नए चैंपियन
  • 2 साल का खिताबी सूखा खत्म…सात्विक-चिराग की जोड़ी सिंगापुर में बनी चैंपियन, ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय जोड़ी बनी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. प्रसूता मृत्यु प्रकरण में सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपियों पर इनाम घोषित
  • मुख्यालय. डॉ. रमेश कुमार मिश्रा बने सोनभद्र के नये सीएमओ, संभालेंगे स्वास्थ्य विभाग की कमान

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.