• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हैवान में साइकोपैथ बनने के लिए अक्षय कुमार ने ली पुलिस की मदद, एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा

Admin by Admin
September 4, 2026
in मनोरंजन
0
हैवान में साइकोपैथ बनने के लिए अक्षय कुमार ने ली पुलिस की मदद, एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा


Last Updated:September 04, 2026, 11:28 IST

अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म हैवान में एक खतरनाक साइकोपैथ विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं. अक्षय ने खुलासा किया कि इस नेगेटिव रोल में उतरने के लिए उन्होंने अपने पुलिस वाले दोस्तों की मदद ली है. जानिए निर्देशक प्रियदर्शन की इस फिल्म और अक्षय के रोल को लेकर क्या-क्या बड़े खुलासे हुए हैं!

'हैवान' में साइकोपैथ बनने के लिए अक्षय कुमार ने ली पुलिस की मदद Zoom

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी फिल्म हैवान को लेकर चर्चा में हैं. जल्द ही एक्टर अपनी नई क्राइम थ्रिलर फिल्म हैवान में एक साइकोपैथ विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं.इस रोल की तैयारी को लेकर अक्षय ने कौन बनेगा करोड़पति 20 के सेट पर एक बड़ा खुलासा किया है.

शो में अपने को-स्टार सैफ अली खान के साथ पहुंचे अक्षय ने अमिताभ बच्चन को बताया कि इस नेगेटिव कैरेक्टर को रियल बनाने के लिए उन्होंने पुलिस में काम करने वाले अपने दोस्तों की मदद ली है.

केबीसी के मंच पर किया खुलासा

अमिताभ बच्चन के साथ बातचीत में अक्षय कुमार ने अपने रोल के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वे फिल्म में विलेन का रोल निभा रहे हैं जबकि सैफ अली खान हीरो बने हैं. अक्षय ने कहा कि यह एक साइकोपैथ की कहानी है और इसमें दिखाया जाएगा कि वह ऐसा क्यों बनता है और उसने लाइफ में क्या-क्या झेला है.

पुलिस वाले दोस्तों ने दी रियल लाइफ सलाह

जब अमिताभ बच्चन ने उनसे इस रोल की तैयारी के बारे में पूछा तो अक्षय ने बताया कि लॉ एनफोर्समेंट में काम करने वाले उनके दोस्तों ने उन्हें काफी काम की बातें बताईं. उनके पुलिस वाले दोस्तों ने कहा कि फिल्मों में अक्सर साइकोपैथ को अजीब तरह से मुंह बनाते या बिहेव करते दिखाया जाता है, लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं होता. रियल लाइफ साइकोपैथ बहुत नॉर्मल दिखते हैं और आम लोगों के बीच ऐसे घुल-मिल जाते हैं कि किसी को भनक भी नहीं लगती.

View this post on Instagram





Source link

Previous Post

राजीव गांधी फाउंडेशन को RTI के दायरे में लाने की मांग खारिज; दिल्ली HC का बड़ा फैसला, Ncr Hindi News

Next Post

नीरज चोपड़ा का 9cm से टूटा दिल, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे; कौन बना नंबर-1?, Sports Hindi News

Next Post
नीरज चोपड़ा का 9cm से टूटा दिल, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे; कौन बना नंबर-1?, Sports Hindi News

नीरज चोपड़ा का 9cm से टूटा दिल, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे; कौन बना नंबर-1?, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.