• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा का 9cm से टूटा दिल, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे; कौन बना नंबर-1?, Sports Hindi News

Admin by Admin
September 4, 2026
in खेल
0
नीरज चोपड़ा का 9cm से टूटा दिल, लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे; कौन बना नंबर-1?, Sports Hindi News


नीरज चोपड़ा मात्र 9 सेंटीमीटर के अंतर से लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे पायदान पर रहे। हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने यहां एक बार फिर बाजी मारी।

भारत के स्टार जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को एक बार फिर दूसरे पायदान पर रहकर संतोष करना पड़ा। लॉजेन डायमंड लीग में वह मात्र 9 सेंटीमीटर से नंबर-1 बनने से चूक गए। इस बार भी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरगे ने बाजी मारी। नीरज चोपड़ा ने अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 88.05m दूर भाला फेंका, वहीं रुमेश ने तीसरे राउंड में 88.14m की दूसरी तय कर नंबर-1 का पायदान हासिल किया। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स सीजन बेस्ट प्रदर्शन के साथ नंबर-3 पर रहे। उन्होंने 86.69m की दूरी तय की।

शुक्रवार रात एक पल के लिए ऐसा लगा कि चोपड़ा ने आखिरकार उस आदमी को हरा दिया है जिसने उन्हें दोहा और फिर ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में हराया था। भारतीय खिलाड़ी ने दूसरे राउंड में एक बड़ा थ्रो करके बढ़त बना ली और जश्न में अपनी खास दहाड़ लगाई। लेकिन पथिरगे के पास एक और जवाब था।

श्रीलंकाई खिलाड़ी ने तीसरे राउंड में 88.14m की कोशिश के साथ जवाब दिया अंत में उन्होंने बाजी मारी। चोपड़ा के पास उनके इस थ्रो का कोई जवाब नहीं था।

पथिरेज की नीरज चोपड़ा पर एक और जीत

​​इस नतीजे के साथ पथिरेज का शानदार सीजन जारी है, जिन्होंने अब 2026 में अपनी तीनों मुलाकातों में भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा को हराया है। उनका पहला मुकाबला जून में दोहा डायमंड लीग में हुआ था, जहां पथिरेज ने 88.68m फेंककर चोपड़ा से आगे रहे। इसके बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी ने ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीता, जबकि चोपड़ा को सिल्वर मिला।

लॉजेन में चोपड़ा के पास इस ट्रेंड को बदलने का मौका था। भारतीय एथलीट ने श्रीलंकाई थ्रोअर को पछाड़ने की पूरी कोशिश की, मगर अंत वह रुमेश आगे निकल गए और चोपड़ा फिर से दूसरे पायदान पर रहे।

लॉजेन डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा ने इवेंट की शुरुआत 83.54m के थ्रो से की, जिससे वह तुरंत ही दावेदारों में शामिल हो गए, लेकिन पहले राउंड के बाद भी पथिरगे से पीछे थे। दूसरे राउंड नीरज ने मैच पलटने की कोशिश की। अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए उन्होंने 88.05m का थ्रो फेका जिससे वह सीधा पहले पायदान पर पहुंच गए। इस दौरान नीरज का रिएक्शन देखने वाला था।

हालांकि नीरज चोपड़ा ज्यादा देर नंबर-1 की पोजिशन पर नहीं टिक पाए। तीसरे राउंड में ही पथिरेज ने 88.14m के जवाब के साथ उन्हें पछाड़ दिया।

चोपड़ा अपने तीसरे थ्रो में 83.72m की ही दूरी तय कर पाए। जैसे-जैसे कॉम्पिटिशन अपने आखिरी स्टेज में पहुंचा, दबाव बढ़ता गया। चोपड़ा ने चौथे राउंड में एक फाउल किया, जिससे उनके बढ़त वापस पाने के मौके कम हो गए। पांचवें राउंड में, उन्होंने पास करने का फैसला किया, जबकि पथिरेज ने फ़ाउल किया, जिससे आखिरी कोशिशों में स्टैंडिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसलिए सब कुछ छठे और आखिरी राउंड पर आ गया। नीरज को पथिरेज से आगे निकलने के लिए एक और सुधार की जरूरत थी, लेकिन उनका आखिरी थ्रो सिर्फ 82 मीटर से थोड़ा ज्यादा गया।



Source link

Previous Post

हैवान में साइकोपैथ बनने के लिए अक्षय कुमार ने ली पुलिस की मदद, एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा

Next Post

UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी, Uttar-pradesh Hindi News

UP Floods: देवरिया में गांवों की तरफ बढ़ रही सरयू नदी, प्रयागराज में घटा टोंस-बेलन का पानी, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.