• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Noida Iskcon Mandir Janmashtami Celebration: 500 व्यंजनों का भोग और 7 लाख श्रद्धालु, नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर दिखेगा भव्य नजारा

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Noida Iskcon Mandir Janmashtami Celebration: 500 व्यंजनों का भोग और 7 लाख श्रद्धालु, नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर दिखेगा भव्य नजारा


Last Updated:September 04, 2026, 09:59 IST

Noida Iskcon Mandir Janmashtami Celebration: नोएडा के सेक्टर-32 स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को करीब 500 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और करीब 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्ग बंद रहेंगे और शिवालिक पार्क में पार्किंग की व्यवस्था की गई है.

नोएडा: नोएडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सेक्टर-32 स्थित इस्कॉन मंदिर में इस बार विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां भगवान श्रीकृष्ण को करीब 500 तरह के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा. हर साल यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं और इस बार भी भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान है.

लोकल18 से खास बातचीत में इस्कॉन मंदिर की असिस्टेंट पीआरओ प्रतिमा ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में व्यापक तैयारियां की गई हैं. अमेरिका, फ्रांस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों से विदेशी श्रद्धालुओं के भी नोएडा पहुंचने की उम्मीद है. शुक्रवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो जाएगा और करीब 7 लाख लोगों के आने की संभावना है.

एलिवेटेड के दोनों लूप रहेंगे बंद

प्रतिमा ने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. पुलिस ने मंदिर और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की है. वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है. इस्कॉन मंदिर के पास बने एलिवेटेड रोड के दोनों लूप बंद रहेंगे. एलिवेटेड रोड के नीचे वाली सड़क पर भी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा.

इसके अलावा आरटीओ ऑफिस की ओर जाने वाली सड़क और एनटीपीसी की रोड को भी बंद रखा जाएगा, जिससे मंदिर की ओर आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित किया जा सके और जाम की स्थिति न बने.

इस पार्क पार्किंग के लिए की गई व्यवस्था

पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से शिवालिक पार्क में अलग से पार्किंग की व्यवस्था की गई है. ऐसे में जन्माष्टमी के दिन निजी वाहनों से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को निर्धारित पार्किंग स्थल का उपयोग करना होगा. भारी भीड़ और कई प्रमुख मार्गों पर प्रतिबंध के कारण लोगों को घर से निकलने से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. सेक्टर-32 और इस्कॉन मंदिर के आसपास पूरे दिन भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है. ऐसे में श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों के लिए बेहतर होगा कि वे प्रतिबंधित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें.

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 04, 2026, 08:29 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक, कान्हा के स्वागत को तैयार नगर

Next Post

सिंगरौली में रील बनाने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली में रील बनाने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में रील बनाने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की कानूनी कार्रवाई, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.