• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक, कान्हा के स्वागत को तैयार नगर

Jitendra by Jitendra
September 4, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रॉबर्ट्सगंज नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह चरम पर है। पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। महिलाएं और बच्चे कन्हैयालाल के लिए पालना, आकर्षक पोशाक, मुकुट, बांसुरी, मूर्तियां, खिलौने और सजावट का सामान खरीदते नजर आ रहे हैं।

दुकानों पर बाल गोपाल को सजाने-संवारने के सामान की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है। वहीं झांकियों में सजाए जाने वाले रंग-बिरंगे सामान भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

जन्माष्टमी पर व्रत और पूजन को लेकर किराना दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दे रही है। लोग घरों में पकवान और फलाहार तैयार करने के लिए मेवा, मखाना, साबूदाना सहित अन्य सामग्री खरीद रहे हैं।

फल और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारी का दौर चलता रहा। बाजार में पर्व की खरीदारी को लेकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

नगर में विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकियों के लिए पंडाल सजाए जा रहे हैं। कहीं रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजावट की जा रही है तो कहीं श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित झांकियां तैयार की जा रही हैं।

पंडालों में बाल गोपाल की मूर्ति स्थापना के साथ झांकी को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है। मंदिरों में भी जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।

रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भजन-कीर्तन का आयोजन हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि देर रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

वहीं घरों में भी बच्चे रंग-बिरंगी झांकियां सजाने में व्यस्त हैं। कई बच्चे मिलकर झांकी तैयार कर रहे हैं। कोई सजावट कर रहा है तो कोई बाल गोपाल की मूर्ति को सजा रहा है। बच्चों के उत्साह को देखते हुए परिवारजन भी उनका सहयोग कर रहे हैं।

घरों से लेकर मंदिरों और पंडालों तक जन्माष्टमी को लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में भगवान के जन्म का उत्सव मनाया जाता है।

Previous Post

लियोनेल मेस्सी को पता चल गई एक थप्पड़ की कीमत, चुकाना पड़ेगा जुर्माना, साथी खिलाड़ी भी शामिल, Football Hindi News

Next Post

Noida Iskcon Mandir Janmashtami Celebration: 500 व्यंजनों का भोग और 7 लाख श्रद्धालु, नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर दिखेगा भव्य नजारा

Next Post
Noida Iskcon Mandir Janmashtami Celebration: 500 व्यंजनों का भोग और 7 लाख श्रद्धालु, नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर दिखेगा भव्य नजारा

Noida Iskcon Mandir Janmashtami Celebration: 500 व्यंजनों का भोग और 7 लाख श्रद्धालु, नोएडा इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी पर दिखेगा भव्य नजारा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.