• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में चूक पर बड़ी कार्रवाई, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में चूक पर बड़ी कार्रवाई, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News


भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एसपी बस्ती के पत्र पर एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने यह कार्रवाई की है।

Santkabir Nagar News: भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एसपी बस्ती के पत्र पर एसपी संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना ने यह कार्रवाई की है। बुधवार को बस्ती के भी एक दरोगा को निलंबित किया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को बस्ती में प्रथम आगमन पर परशुरामपुर, छावनी, हरैया, नगर कोतवाली और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में 127 स्थानों पर स्वागत की तैयारी थी। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया था।

श्री द्विवेदी के विलंब से आगमन के कारण कार्यक्रम रात एक बजे तक चला। बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए 12 स्थानों पर रूट डायवर्जन कराया गया था। इसी दौरान एडीजी जोन गोरखपुर गोंडा से गोरखपुर जा रहे थे। रात में 11:45 बजे सबदेईया कट से वाहनों के गलत दिशा से आ जाने के कारण जाम लग गया। एडीजी के काफिले को निकलने में असुविधा हुई। इस चूक की जांच में मिला कि पॉलिटेक्निक चौराहा पर तैनात बस्ती के हरैया थाने के दरोगा जैनेंद्र कुमार यादव और संतकबीरनगर के दुधारा थाने के कांस्टेबल रंजन कुमार राजभर, कांस्टेबल भीम कुमार, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह विशेन और कांस्टेबल दुर्गेश यादव 11:30 बजे ड्यूटी स्थल से नदारद थे। यदि ये मौजूद रहते तो जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी की जांच रिपोर्ट पर एसपी बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने 02 सितंबर को दरोगा जैनेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया था और एसपी संतकबीरनगर को पत्र लिखा था। एसपी संतकबीर नगर ने दुधारा थाने के चारों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस मामले में एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के जनपद बस्ती आगमन पर पुलिसकर्मियों की लगी थी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दुधारा थाने पर नियुक्त चारों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।



Source link

Previous Post

हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा भारत, अर्जेंटीना ने हराकर खत्म कर दी उम्मीदें, Hockey Hindi News

Next Post

सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Next Post
सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.