• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा भारत, अर्जेंटीना ने हराकर खत्म कर दी उम्मीदें, Hockey Hindi News

Admin by Admin
September 4, 2026
in खेल
0
हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा भारत, अर्जेंटीना ने हराकर खत्म कर दी उम्मीदें, Hockey Hindi News


एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरे चरण के मुकाबले में अर्जेंटीना ने टीम इंडिया को 5-3 की करारी शिकस्त दी और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को धराशाई कर दिया।

एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है। भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरे चरण के मुकाबले में अर्जेंटीना ने टीम इंडिया को करारी 5-3 से करारी शिकस्त दी। इस विश्व कप में इंग्लैंड से हारने के बाद भारत नीदरलैंड से हारा और अब अर्जेंटीना ने भी हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। भारतीय टीम ने अब तक सिर्फ एक बार हॉकी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, उनके पास दूसरी बार जीतने और 51 साल के पदक के सूखे को खत्म करने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है।

ऐसा रहा पूरे मैच का हाल

अर्टेंजीना ने इस मुकाबले में शुरुआत में दबाव बनाया। अर्जेंटीना ने 40 सेकेंड के अंदर बढ़त हासिल की। टोस्कानी ने गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई। अर्जेंटीना को इस दौरान एक पेनल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, गोलकीपर मोहित ने गोल होने से बचाया। अर्जेंटीना ने भारत पर दबाव बनाना जारी रखा। अर्जेंटीना ने पहले क्वार्टर में ही दूसरा गोल भी दाग दिया। हालांकि, सुखजीत सिंह ने भी गोल कर अर्जेंटीना की बढ़त कम करने की कोशिश की। पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना 2-1 से आगे रहा। भारत और अर्जेंटीना के बीच इस मैच में दूसरे क्वार्टर में एक भी गोल नहीं हुआ। पहले हाफ तक अर्जेंटीना ने 2-1 से बढ़त बनाई। तीसरे क्वार्टर में अर्जंटीना का पूरा तरह दबदबा देखने को मिला। इस क्वार्टर में दो गोल आए। भारत ने एक भी गोल नहीं किया। अर्जेंटीना 4-1 से आगे रहा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने दो गोल किए और अर्जेंटीना के हिस्से में एक गोल आया। फाइनल स्कोर 5-3 पर समाप्त हुआ।

भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी विश्व कप 2026 फुल टाइम स्कोर

अर्जेंटीना- 5, भारत- 3

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ये था सिनारियो

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए मुकाबले से पहले का सिनारियो यह था कि भारत पहले तो अर्जेंटीना को बड़े अंतर जैसे 5-0 से हराए और इसके बाद आज ही खेले जाने वाले अगले मुकाबले में नीदरलैंड की टीम इंग्लैंड को कम से कम 1-0 से हरा दे। हालांकि, अब भारत की हार से यह तय हो गया है कि इस हॉकी विश्व कप में चुनौती समाप्त हो गई है। अब पदक के लिए और विश्व कप जीतने के लिए चार साल का और इंतजार करना होगा।

भारत की स्टार्टिंग प्लेइंग-11:

मोहित एचएस (गोलकीपर), हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुखजीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, रजिंदर सिंह, सुमित, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक।

सब: सूरज कारकेरा (गोलकीपर), निलकांत शर्मा, मंदीप सिंह, यशदीप सिवाच, अमित रोहिदास, दिलप्रीत सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे।



Source link

Views: 60
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

कभी था शाहरुख से भी बड़ा हीरो, एक फिल्म से लगा जैकपॉट, 1993 से 2000 तक 13 फ्लॉप फिल्में देकर अब काम को तरसा

Next Post

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में चूक पर बड़ी कार्रवाई, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में चूक पर बड़ी कार्रवाई, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत में चूक पर बड़ी कार्रवाई, दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement