Last Updated:
90 के दशक में ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बने एक्टर का करियर तेजी से ढला. सलमान खान ने ब्रेन स्ट्रोक के बाद उनकी मदद की थी. खुद लगातार मेहनत करते रहे लेकिन वो मुकाम नहीं मिला. आज के समय में वह छोटी मोटी फिल्मों में काम कर रहे हैं.
हिंदी सिनेमा के लिए 90 का दशक काफी खास रहा. इसने काफी कुछ पलटकर रख दिया. 80s में राज करने वाले सितारों अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर का समय फीका पड़ रहा था. संजय दत्त-सनी देओल जैसे स्टार्स अपनी जगह बना रहे थे तो तीनों खान अपने करियर की पीक पर पहुंचने से कुछ दूर थे. ये वो समय था जब म्यूजिकल रोमांटिक फिल्मों को जनता पसंद करने लगी थी.
इस वक्त का फायदा उठाया एक नए लड़के ने. ऐसा एक्टर, जिसने एक ही फिल्म से रातोंरात फेमस हासिल किया. हर कोई उसे इतना पसंद करने लगा कि वह उस समय शाहरुख खान-सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार से भी ज्यादा पॉपुलर हो गया था. मगर किस्मत ने आगे साथ नहीं दिया. वह जितनी तेजी से हिट हुआ उसके बाद उतनी ही तेजी से उसका समय वापस चला गया.
जब डायरेक्टर एक्शन और मसाला फिल्मों पर दांव लगा रहे थे. तब महेश भट्ट ने रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म लाकर काया पलट कर दी. ये थी 1990 में रिलीज हुई आशिकी. जिसमें राहुल रॉय ने ऐसा काम किया कि वह रातोंरात छा गए. आशिकी ने उन्हें इतना फेमस कर दिया था कि एक ही बार में उन्हें 12 से अधिक फिल्में साइन करने का मौका मिला.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आशिकी से डेब्यू के बाद राहुल रॉय ने ‘प्यार का साया’ से भी सफलता का रस चखा. आगे चलकर 1992 में ‘जुनून’ भी उनके हिस्से में तारीफ लेकर आई. इन दो-तीन सालों के अंदर 26 साल के राहुल रॉय ने हर स्टार को पछाड़ दिया था. उन्हें सबसे ज्यादा चमकता व उभरता स्टार के रूप में देखा जा रहा था. उनकी तुलना शाहरुख खान-आमिर खान जैसे बड़े सितारों से होने लगी थी.
मगर राहुल रॉय को ये हिट का दौर बहुत ही कम समय के लिए नसीब हुआ. 1993 आते आते सबकुछ बदल गया. तीनों खान का दबदबा बढ़ने लगा था. ऐसे में राहुल रॉय का सिक्का अब चल नहीं रहा था. उन्होंने 1993 से 2000 तक 13 फ्लॉप फिल्में दीं. ये वो साल थे जब उनका करियर डाउनलफॉल पर आ गया.
राहुल रॉय ने पिछले 7 सालों में दो फ्लॉप और 11 डिजास्टर फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों ने एक्टर की साख को हिलाकर रख दिया. इन फिल्मों को देखते हुए जो फिल्में बनती वो भी डिब्बाबंद हो गई. राहुल की उम्र सिर्फ 30 के करीब रही होगी. इस उम्र में उनसे काम छीनता जा रहा था. उनकी डिब्बाबंद हुई फिल्मों में रवीना टंडन संग तूने मेरा दिल ले लिया, करिश्मा कपूर के साथ दिल दिया चोरी चोरी, महेश भट्ट की कलयुग शामिल है.
बड़ी मुश्किलों के बाद राहुल रॉय को 5 साल बाद कमबैक का मौका मिला. साल 2005 में वह मेरी आशिकी फिल्म से लौटे लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. साल 2007 में वह बिग बॉस में नजर आए और उन्होंने शो में जीत दर्ज की. लेकिन ये शो भी उन्हें काम दिलवाने में कामयाब नहीं हो पाया. साल 2010 तक आते आते भी फ्लॉप का सिलसिला नहीं खत्म हुआ.
राहुल रॉय की किस्मत ने धोखा साल 2020 में दिया. जब वह हेल्थ इशुज से जूझने लगे. ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह अस्पताल में भर्ती हो गए. उनकी सर्जरी हुई और वह कई दिन आईसीयू में रहे. ये वक्त वो था जब हॉस्पिटल के बिल देने तक के पैसे नहीं थे. तब सलमान खान ने उनकी मदद की थी.
अब कहां और क्या करते हैं राहुल रॉय: आशिकी फेम राहुल अभी भी मुंबई में रहते हैं. कभी कभी छोटे मोटे कार्यक्रमों में परफॉर्म करते भी दिखते हैं. साल 2022 में उन्होंने वापसी किए और सपोर्टिंग रोल्स में उतरे. उन्होंने कानू बहल की ‘आगरा’ और नितिन कुमार गुप्ता की ‘वॉक’ जैसी फिल्मों में काम किया.

