• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Ajab Gajab : धूमधाम से मनाया भैंस का जन्मदिन, केक-केला की दावत, वीडियो वायरल

Admin by Admin
September 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Ajab Gajab : धूमधाम से मनाया भैंस का जन्मदिन, केक-केला की दावत, वीडियो वायरल


Last Updated:September 03, 2026, 17:51 IST

Ajab Gajab News : उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के बड़गांव में राजेश कुमार वर्मा ने अपनी पालतू भैंस बसंती का चौथा जन्मदिन धूमधाम से मनाया. घरआंगन को रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था. दो केक मंगवाए. राजेश बसंती को घर के सदस्य जैसा मानते हैं. जन्मदिन के लिए बसंती को भी विशेष रूप से तैयार किया गया था. सिर पर ‘हैप्पी बर्थडे’ वाली टोपी लगाई गई थी. गले में फूलों की माला पहनाई गई थी. केक काटने और गुब्बारे उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बलिया. यूपी के बलिया जनपद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जनपद के बड़गांव में राजेश कुमार वर्मा ने अपनी पालतू भैंस बसंती का चौथा जन्मदिन धूमधाम से मनाया. घर-आंगन को गुब्बारों से सजायाकर दो केक मंगवाए. इस दौरान बसंती शांति के साथ वहां पर खड़ी रही. केक और केला भी खिलाया गया है. इसके ठीक सामने केक रखा गया था, लेकिन यह शांति खड़ी थी.अब इस अनोखे जन्मदिन समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरे मामले को देखकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.

बसंती के जन्मदिन की पार्टी में कोई कमी नहीं छोड़ी गई. भैंस मालिक राजेश कुमार वर्मा के मुताबिक, वह बसंती को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं. बसंती उनका कहना मानती है, इसलिए उन्होंने जन्मदिन अपने बेटे जैसा मनाया है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान बसंती शांति के साथ खड़ी रही. जो जो कहा गया है, वैसा ही करती गई. दो केक सामने रखे थे लेकिन उस ओर देखा भी नहीं. केक काटे जाने के बाद केक-केला की दावत दी गई.

बसंती की खास तैयारी

जन्मदिन के लिए बसंती को भी विशेष रूप से तैयार किया गया था. उसके सिर पर ‘हैप्पी बर्थडे’ वाली टोपी लगाई गई थी. गले में फूलों की माला पहनाई गई. गांव के लोग तालियां बजा रहे थे. जैसे ही केक काटा गया, पूरा माहौल हैप्पी बर्थडे बसंती के गाने से गूंज उठा. बसंती ने जन्मदिन मनाते समय कोई गड़बड़ नहीं की. शांति से खड़ी रही. इंसान जैसा व्यवहार किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है.

अनोखी पार्टी का वीडियो वायरल

केक काटने के बाद बसंती को केले और केक का स्वाद भी चखाया गया है. इस अनोखी पार्टी का वीडियो लोगों ने बनाया और सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसके बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया. भैंस मालिक राजेश कुमार वर्मा ने मीडिया के सामने आकर इस आयोजन के बारे में बताया.

राजेश वर्मा ने बताया, ‘मेरी भैंस बसंती मेरा कहना मानती है. उसे नहला-धुलाकर मैं उसे 100 लोगों की भीड़ में घर पर दरवाजे पर लाया. ना वो भागी, ना ही किसी को घायल किया. उसे केक खिलाया, केले खिलाए.’

राजेश कुमार वर्मा के इस पशु प्रेम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि बसंती की तो हमसे भी ज्यादा शानदार बर्थडे पार्टी हुई है. वहीं, कुछ अन्य लोगों ने मजाक में कहा कि अगले साल बारात भी निकाल देना है. यह आयोजन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और लोगों का ध्यान आकर्षित किया.

About the Author

authorimg

Chaturesh TiwariNews Editor

An accomplished digital content creator and planner. Creating Trustworthy enhanced quality news content for online aligned with Google Core Guidelines. Currently working as a News Editor in News 18 Hindi Digita…

और पढ़ें

First Published :

September 03, 2026, 17:51 IST



Source link

Previous Post

शक्तिनगर. सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस चैंपियनशिप में संत जोसफ की छात्रा को रजत पदक

Next Post

सोनभद्र. इंजेक्शन लगते ही दो साल की बच्ची की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Next Post

सोनभद्र. इंजेक्शन लगते ही दो साल की बच्ची की मौत, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.