• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मैं खाना ठूंस रही थी’, निमिषा सजयन ने ‘बबीता सिंह रिपोर्ट’ के लिए झोंकी पूरी ताकत, 58 से 72 किलो किया वजन

Admin by Admin
September 3, 2026
in मनोरंजन
0
‘मैं खाना ठूंस रही थी’, निमिषा सजयन ने ‘बबीता सिंह रिपोर्ट’ के लिए झोंकी पूरी ताकत, 58 से 72 किलो किया वजन


Last Updated:September 03, 2026, 12:02 IST

क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ में पुलिस अधिकारी बेबी का किरदार निभाकर निमिषा सजयन खूब तारीफें बटोर रही हैं. इस दमदार रोल में ढलने के लिए निमिषा ने कड़ी मेहनत करते हुए अपना वजन 58 से बढ़ाकर 72 किलो किया. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि प्रोफेशनल टीम की मदद से उन्होंने रोजाना 8,000 कैलोरी तक डाइट ली. हालांकि इस ट्रांसफॉर्मेशन को उन्होंने एक बुरे सपने जैसा बताया, लेकिन किरदार को जीवंत करने के लिए उन्होंने इस पूरी प्रोसेस को खूब एंजॉय भी किया.

ख़बरें फटाफट

निमिषा ने 'बबीता सिंह रिपोर्ट' के लिए झोंकी ताकत, 58 से 72 किलो किया वजनZoom

निमिषा सजयन की ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

नई दिल्ली. एक्ट्रेस निमिषा सजयन की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. इसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है. निमिषा ने मूवी में पुलिस अधिकारी बबीता सिंह उर्फ बेबी का किरदार निभाया है. अब एक्ट्रेस ने बताया कि इस किरदार को निभाना उनके लिए आसान नहीं था और उन्हें अपना करीब 14 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था, ताकि वह रोल में फिट बैठ सकें.

आईएएनएस के साथ बातचीत में निमिषा सजयन ने बताया कि इस रोल के लिए जब उन्हें चुना गया था, तब उनका वजन 58 किलो था और वजन बढ़ाने के लिए एक प्रोफेशनल टीम के साथ काम करना शुरू किया और आखिरकार वजन बढ़कर 72 किलो तक पहुंच गया. अपने ट्रांसफॉर्मेंशन के अनुभव को लेकर निषिमा सजयन ने खुलकर बात की.

किरदार के लिए बढ़ाया 14 किलो वजन

उन्होंने कहा, ‘मैं इस किरदार को निभाने के लिए 14 किलो वजन बढ़ाया. जब मुझे इस रोल के लिए चुना गया था तब मेरा वजन 58 किलो था, फिर हमने वजन बढ़ाने की जर्नी शुरू की, इसके लिए हमारे पास डॉ. सिद्धांत करण और शेफ सैफ दादा जैसे प्रोफेशनल्स की टीम थी. तो पहले इसकी शुरुआत 1,200 कैलोरी से हुई और फिर यह 8,000 कैलोरी तक पहुंच गई.’

निमिषा सजयन ने बताया कैसे बढ़ाया अपना वजन?

निमिषा ने ट्रांसफॉर्मेशन के अनुभव को एक बुरे सपने की तरह बताया. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यह एक बुरे सपने की तरह था. क्योंकि 8,000 कैलोरी बढ़ाना बहुत ज्यादा है. यह खाने की बहुत बड़ी मात्रा है, मैं सच में बस खाना अंदर ठूंस रही थी, लेकिन मुझे इस पूरी प्रोसेस में मजा भी आया, क्योंकि इसने मुझे शायद किरदार के और करीब ला दिया था, इसलिए मैंने एंजॉय भी किया.’

लुक्स को लेकर जज करने पर नहीं पड़ता फर्क

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने अपने वजन कम करने पर काम शुरू कर दिया था. अपने लुक्स को लेकर जज किए जाने पर भी उन्होंने बात की. निमिषा ने कहा कि अब वह एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गई हैं जहां इस तरह की बातों का उन पर पहले जैसा असर नहीं होता.

इस ओटीटी पर रिलीज हुई ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’

अंबिएका पंडित द्वारा निर्देशित क्राइम ड्रामा और मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म ‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ निमिषा सजयन के अलावा, अंशुमान पुष्कर, बरुण सोबती, सुनीता राजवर और राजेश कुमार जैसे सितारे हैं. यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 03, 2026, 12:00 IST





Source link

Previous Post

सोनभद्र. रिहंद बांध के सात फाटक खुले, 94,960 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज

Next Post

जर्मनी ने जीता हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, फाइनल में स्पेन को एक गोल से हराया, Hockey Hindi News

Next Post
जर्मनी ने जीता हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, फाइनल में स्पेन को एक गोल से हराया, Hockey Hindi News

जर्मनी ने जीता हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का खिताब, फाइनल में स्पेन को एक गोल से हराया, Hockey Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.