@जे0 के0….

Sonbhadra। जनपद में लगातार हो रही बारिश और छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश से आ रहे पानी के चलते रिहंद बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बांध के सात फाटक खोल दिए गए हैं। इन फाटकों के जरिए करीब 77 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

इसके अलावा बांध की टर्बाइनों के माध्यम से 17,960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस तरह रिहंद बांध के गेट और टर्बाइन से कुल 94,960 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की दर से डिस्चार्ज किया जा रहा है।
बांध में लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए जल संसाधन विभाग और प्रशासन की ओर से स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में भी जलस्तर और संभावित प्रभाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।