• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 16, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

मुख्यालय. बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
May 18, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विशाल टंडन….


जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र ने देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और ईंधन की कीमतों के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय लोढ़ी पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल, सीएनजी तथा घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

इससे परिवहन महंगा हो गया है और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई की मार से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, जबकि छोटे दुकानदार और ठेला-खोमचा लगाने वाले लोगों का जीवन भी संकट में पड़ गया है। ज्ञापन में कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने, घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम कम करने तथा महंगाई नियंत्रण के लिए ठोस नीति लागू करने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान शहर अध्यक्ष फरीद अहमद, जितेन्द्र पासवान, कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, राजबली पांडे, शारद पनिका, सुनीता तिवारी, इनामुल हक अंसारी, सेतराम केशरी, आशुतोष कुमार दुबे, श्रीकांत मिश्रा, तामेश्वर तिवारी, अवधेश यादव, दयाशंकर पांडे, ज़ूयत मौर्या, आशीष शुक्ला, शंकर भारतीय, सूरज वर्मा, पंकज मिश्रा, मंजू देवी, लल्लू राम पांडे, अमरेश देव पांडे, अशोक यादव, संजय तिवारी, राजीव मौर्य, रोजनी, दयाराम प्रजापति और रामरूप शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

दुद्धी. लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की निंदा, आक्रोशित अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post

चोपन. चुनाव तक ग्राम प्रधानों को ही मिले प्रशासकीय अधिकार, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Next Post

चोपन. चुनाव तक ग्राम प्रधानों को ही मिले प्रशासकीय अधिकार, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546286,546267″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

[vc_row][vc_column][vc_images_carousel images=”546288,546261″ img_size=”full” onclick=”link_no” speed=”2000″ autoplay=”yes” wrap=”yes”][/vc_column][/vc_row]

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी
  • चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
  • करमा. Breaking; मिनी ट्रक और बाइक आमने सामने जोरदार टक्कर, दो गम्भीर
  • म्योरपुर. कुशमहा में कुश्ती का महासंग्राम, 20 जोड़ी पहलवानों ने दिखाया दमखम; गाजीपुर के अर्जुन यादव ने आखिरी दांव में मारी बाजी
  • रांची में राहुल और सोरेन का फूंका पुतला; सरकार फिर करेगी बातचीत, छात्रों को न्योता, Jharkhand Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. रात में युवक पर हमला, सुबह रक्तरंजित हालत में मिला; पुलिस जांच में जुटी

by J K Gupta
August 16, 2026
0

@जे0 के0...... SONBHADRA। माची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में रविवार की भोर एक नवयुवक गंभीर रूप से घायल और...

Read moreDetails

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश

चमोली सुरंग हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, चौथे दिन भी 2 लापता मजदूरों की तलाश
by Admin
August 16, 2026
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में सुरंग हादसे के चौथे दिन रविवार को भी दो लापता श्रमिकों की तलाश जारी रही।...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

No Content Available
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio